
Best Recharge Plan : टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद होता यह है कि आपको पुराने समान बेनेफिट्स के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं। हालांकि एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी यानी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) काफी किफायती टैरिफ प्लान पेश कर रही है। यहां हम आपको बीएसएनएल के 99 रु वाले प्लान की जानकारी देंगे।
365 दिन की वैलिडिटी
99 रु वाले प्लान का मैन काम है आपकी सिम को एक्टिवेट रखना। वे लोग जो बीएसएनएल की सिम को सेकेंडरी सिम के रूप में उपयोग करना चाहते हैं और चाहते हैं कि उनकी सिम पूरे साल एक्टिव रहे तो उनके लिए यह प्लान बेस्ट है। इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 300 मिनट तक मुफ्त कॉलिंग मिलता है।
कितना मिलेगा डेटा
इस प्लान में आपको कुल 3 जीबी डेटा और 30 एसएमएस प्रति माह मिलते हैं। बीएसएनएल का एक सीमित अवधि वाला 99 रु वाला प्लान भी है। उस प्लान की वैलिडिटी है 18 दिनों की। इस प्लान को STV_99 नाम से लिस्ट किया गया है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है, जिसमें कि अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल शामिल हैं। दिल्ली और मुंबई सर्किलों में भी आपको कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
100 रु सस्ते अन्य प्लान
इसके अलावा भी बीएसएनएल के पास 100 रु से कम के कई प्लान हैं। इनमें 35 रुपये, 36 रुपये, 48 रुपये, 87 रुपये और 97 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इसी तरह 118 रुपये, 184 रुपये, 185 रुपये, 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्लान 200 रु से सस्ते हैं। इसके अलावा 247 रुपये, 319 रुपये और 347 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी काफी अच्छे बेनेफिट के साथ आते हैं। 347 रु के प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का फायदा मिलता है। ये प्लान डेली 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस डेली ऑफर ऑफर करता है।

एयरटेल ने दिया झटका
इस बीच भारती एयरटेल ने एक सस्ते मासिक रिचार्ज प्लान को खत्म कर दिया है। इसकी जगह 155 रु का एक नया न्यूनतम मासिक रिचार्ज प्लान पेश किया। मिनिमम मंथली रिचार्ज प्लान की कीमत पिछले साल नवंबर में दो सर्किल - हरियाणा और ओडिशा - में बढ़ाई गई थी। अब 7 और सर्किलों में 99 रु के प्लान को बंद कर दिया गया है और इसकी जगह 155 रु का प्लान पेश किया गया है। इसके प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1 जीबी मोबाइल डेटा के साथ आता है। एयरटेल का 155 रु वाला प्रीपेड प्लान 300 एसएमएस लाभ के साथ भी आता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
