नई दिल्ली, सितंबर 12। अनुमान लगाए जाने लगे हैं कि दिवाली के आस-पास या साल के आखिर तक एक बार फिर से रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं। जियो, एयरटेल और वीआई अपने प्लान महंगे कर सकती हैं। मगर एक सरकारी कंपनी सस्ते प्लान पेश करती रहती है। ये है बीएसएनएल। बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में एक से एक सस्ते प्लान मौजूद हैं। अच्छी बात यह है कि सस्ते प्लान में आपको वैलिडिटी भी लंबी मिलती है। यहां हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्लान की जानकारी देंगे।
200 रु से सस्ता प्लान
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है। इन्हीं में से एक प्लान है 200 रु से भी सस्ता। कम कीमत वाला ये प्लान 100 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें बेनेफिट भी ढेर सारे मिलते हैं।
197 रु है कीमत
बीएसएनएल के जिस प्रीपेड प्लान की डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं, उसकी कीमत 197 रुपये है। इस प्लान की वैलिडिटी 100 दिनों की है। जियो, एयरटेल या वीआई के पास इतनी कम कीमत में इतनी अधिक वैलिडिटी वाला प्लान नहीं है।
क्या हैं प्लान के बेनेफिट
बीएसएनएल के 197 रु वाले प्लान में आपको 100 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनेफिट भी मिलेगा। साथ ही डेली 2 जीबी डेटा भी मिलेगा। 2 जीबी डेली डेटा के बाद भी आपको 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। आपको डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। पर ध्यान रहे कि डेटा और कॉलिंग बेनेफिट आपको केवल शुरुआती 18 दिनों के लिए मिलेगा।
और भी हैं अच्छे प्लान
इसी तरह बीएसएनएल का 485 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन के साथ 1.5 जीबी डेली डेटा मिलेगा। एफयूपी (फेयर-यूज-पॉलिसी) यानी रोज 1.5 जीबी डेटा के बाद स्पीड 40 केबीपीएस तक घट जाएगी, मगर आपको इंटरनेट मिलता रहेगा।
499 रु और 599 रु वाले प्लान
499 रु वाला प्लान 80 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। बीएसएनएल का 499 रुपये का प्लान ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनेफिट भी पेश करता है। आपको इरोज नाउ ओटीटी प्लेटफॉर्म का फायदा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन मिलेंगे। आपको रोज 2 जीबी दैनिक डेटा मिलेगा। आपको बीएसएनएल की ओर से फ्री जिंग और पीआरबीटी का एक्सेस भी मिलेगा। बीएसएनएल की ओर से 599 रुपये का प्लान 84 कैलेंडर दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन के साथ रोज 5 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक आपको अनलिमिटेड नाइट डेटा फ्री में मिलेगा। इस प्लान में फ्री जिंग सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। तीनों प्लान (485 रु, 499 रु और 599 रु) अभी तक 4 जी नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करते हैं। लेकिन 2023 में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क पर आ सकती है। हालांकि, अगर आप बीएसएनएल के मौजूदा नेटवर्क प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और ऐसा महसूस करते हैं कि इसकी प्रीपेड योजनाएं अच्छी हैं, तो ये तीन प्लान आपके लिए बेहतर रहेंगे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications