नई दिल्ली, अप्रैल 14। हाल ही में बीएसएनएल ने एक नया किफायती प्रीपेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया। ये प्लान काफी सस्ता है। साथ ही इस प्लान के बेनेफिट काफी दमदार हैं। ये प्लान डेली 2 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा के अलावा मुफ्त असीमित कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। आगे जानिए इस प्लान की बाकी डिटेल।
150 दिन चलेगा प्लान
पहले बात करते हैं इस प्लान की कीमत की। ये प्लान केवल 197 रु की कीमत पर उपलब्ध है। जबकि इस प्लान की वैलिडिटी 150 दिनों की है। यानी आपका फोन केवल 197 रु में 150 दिन तक एक्टिव रहेगा। आपको मुफ्त असीमित कॉल और मुफ्त एसएमएस मैसेज भी मिलेंगे। लेकिन नए प्लान में डेली डेटा लिमिट और कॉल्स की एक लिमिट है।
बेहद सस्ता प्लान
बीएसएनएल को सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच भारत में सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लानस पेश करने वाली कंपनी के रूप में जाना जाता है। इसके 197 रु वाले प्लान की गिनती आज सबसे प्लान्स में हो रही है। कोई अन्य कंपनी अभी तक अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान में इस तरह के बेनेफिट के इतनी कम कीमत पर पेश नहीं करती। यदि ग्राहक इस प्लान का लाभ उठाना चाहें तो बीएसएनएल की वेबसाइट पर ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान लिस्टेड है।
प्लान की लिमिट
इस प्लान के क्लॉज में यह कहा गया है कि ग्राहकों को रिचार्ज की तारीख से पहले 18 दिनों के लिए 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉल मिलेगी, जिसके बाद बाकी 132 दिनों के लिए डेटा स्पीड घट कर 40 केबीपीएस हो जाएगी। उपयोगकर्ता इनकमिंग कॉल प्राप्त करना जारी रखेंगे लेकिन आउटगोइंग कॉल के लिए आवश्यकता के अनुसार 18 दिन बाद एक अतिरिक्त टॉप-अप रिचार्ज कराने की आवश्यकता होगी। हालाँकि उपयोगकर्ताओं को 197 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की अवधि के दौरान मुफ्त एसएमएस संदेश मिलते रहेंगे।
ये भी हैं सस्ते प्लान
19 रु वाला बीएसएनएल का सबसे बेसिक प्लान है। अगर आप अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखना चाहते हैं तो यह प्लान बहुत उपयोगी है। 30 दिनों की वैलिडिटी के अलावा आपको किसी भी नेटवर्क पर 20 पैसे/मिनट की सब्सिडी वाली कॉल रेट मिलेगी। मगर ये प्लान किसी भी डेटा या एसएमएस बेनेफिट के साथ नहीं आता है। इस कीमत पर यदि आप अपने सिम कार्ड को अगले 30 दिनों के लिए सक्रिय रखना चाहते हैं तो यह एक अच्छा प्लान है।
75 रु वाला प्लान
अगर आप अपने बीएसएनएल कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ फोन कॉल्स और कभी-कभार ब्राउजिंग के लिए करते हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही पैक है। इस प्लान में आपको 200 मिनट तक की लोकल और नेशनल कॉल और 30 दिनों की अवधि के लिए 2 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको एक निजीकृत रिंगबैक टोन भी मिलेगी और वो भी मुफ्त में। ध्यान रखें कि इसमें एसएमएस बेनेफिट शामिल नहीं हैं। बीएसएनएल के 147 रु वाले प्लान में आपको राष्ट्रीय और स्थानीय लोकल असीमित कॉल के साथ-साथ 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए 10 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको बीएसएनएल ट्यून्स भी मुफ्त में मिलेंगी। इस प्लान में एसएमएस बेनिफिट्स भी शामिल नहीं हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications