BSNL Budget Friendly Recharge Plan: जियो एयरटेल और कई टेलीकॉम कंपनियों ने कई सारे किफायती रिचार्ज प्लान शुरू किए हैं। अब BSNL ने अपने सस्ते प्लान से निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। BSNL ने भी धांसू ऑफर्स के साथ रिचार्ज प्लान निकाले हैं जिससे यूजर्स को कई सारे फायदे मिल सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर 150 दिन वाला एक सस्ता प्लान लेकर आ गई है। ये प्लान आपको 400 रुपये से भी कम किमत में मिल जाएंगे।

397 रुपये का रिचार्ज प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के द्वारा 397 रुपये के रिचार्ज प्लान को शुरू किया गया है, जो 150 दिनों की सर्विस ऑफर करता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम सही है जो फ्री कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसी सर्विस का फायदा लेते हुए बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं। इस प्लान में पहले 30 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल का फायदा मिलता है। इसके बाद, आउटगोइंग कॉल बंद हो जाती हैं, लेकिन इनकमिंग कॉल पूरे 150-दिन की वेलिडिटी के लिए जारी रहती हैं।
397 रुपये वाले प्लान में भी यूजर को शुरुआती 30 दिनों के लिए रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो कुल मिलाकर 60GB होता है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर को इस अवधि के दौरान प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो बीएसएनएल को सेकेंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और बिना मासिक खर्च के अपना नंबर बनाए रखना चाहते हैं।
यह किफायती रिचार्ज ऑप्शन न केवल बार-बार रिचार्ज करवाने की परेशानी को कम करता है, बल्कि पॉकेट-फ्रेंडली रिचार्ज की तलाश में हैं, उनके लिए बीएसएनएल की ये पेशकश एकदम सही हो सकती है।
345 रुपये का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल का 345 रुपये का प्लान पूरे 60 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 1GB डेटा मिलता है। इसमें हर दिन की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर को 40kbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर की जाती है। BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस का बेनिफिट भी देता है।
100 रुपये से भी कम का रिचार्ज प्लान
इसके अलावा बीएसएनएल दो वॉइस ओनली प्लान ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को मोबाइल डेटा का फायदा नहीं मिलता है लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। BSNL ने 99 रुपये की कीमत में सबसे सस्ता वॉइस ओनली प्लान पेश किया है, जिसमें 17 दिनों की वैलिडिटी होती है। इसके अलावा BSNL के पास 439 रुपये वाला वॉइस ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
