नई दिल्ली, नवंबर 27। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने लाइफटाइम प्रीपेड प्लान्स को बंद करने का ऐलान किया है। साथ ही कंपनी अपने सभी ग्राहकों को 107 रुपये प्रति मिनट प्रीमियम योजना में ट्रांसफर करने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी का यह प्लान 1 दिसंबर 2021 से शुरू होगा। गौरतलब है कि लाइफटाइम प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को सबसे कम टैरिफ पर बेनेफिट मिलते थे। मगर अब ग्राहकों को 107 रुपये वाले प्लान में ट्रांसफर किया जाएगा। जिन ग्राहकों को माइग्रेट किया जाएगा, उन्हें मुफ्त बेनेफिट नहीं मिलेंगे। मगर 107 रु वाले प्लान के बेनेफिट काफी शानदार हैं।
90 दिनों की वैलिडिटी
बीएसएनएल के 107 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल के साथ 90 दिनों की कुल वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 10 जीबी डेटा मिलता है। मगर ये डेटा आप सिर्फ 30 दिनों के लिए ही एक्सेस कर सकते हैं, जबकि 100 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग मिलेगी जिसे 24 दिनों के लिए एक्सेस किया जा सकता है। ग्राहक 60 दिनों के लिए मुफ्त बीएसएनएल डिफॉल्ट ट्यून्स का भी आनंद ले सकते हैं।
क्या बेनेफिट नहीं मिलेंगे
107 रुपये के प्लान के साथ फ्रीबीज में 3 जीबी फ्री डेटा मिलता है जिसके लिए 84 दिनों की वैलिडिटी होती है। वहीं 100 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग, जो मुंबई और दिल्ली सहित राष्ट्रीय रोमिंग के साथ किसी भी नेटवर्क के लिए होती है। इसकी वैलिडिटी 100 दिनों की होती है। 60 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स मुफ्त होती है। हालांकि लाइफटाइम प्रीपेड से इस प्लान में माइग्रेट किए जा रहे यूजर्स फ्रीबीज का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
नये प्रमोश्नल प्लान्स
इस साल की शुरुआत में, बीएसएनएल ने एक्टिव ग्राहक बनने के लिए ग्रेस पीरियड में ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए नये प्रमोश्नल प्लान शुरू किए थे। कंपनी ने इनकमिंग फैसिलिटी को केवल नॉर्थ जोन क्षेत्र और वेस्ट जोन में प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए शुरू किया था।
खत्म कर दी एसएमएस फैसिलिटी
बीएसएनएल ने ईस्ट जोन और साउथ जोन में सभी वैलिडिटी समाप्त प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए आने वाली एसएमएस सुविधा भी बंद कर दी हैं। नॉर्थ ज़ोन और वेस्ट ज़ोन को प्रमोशनल आधार पर 60 दिनों के ग्रेस पीरियड के साथ इनकमिंग एसएमएस सुविधा की अनुमति थी। साउथ ज़ोन और ईस्ट ज़ोन में ग्राहकों के लिए प्रमोश्नल आधार पर 60 दिनों के लिए इनकमिंग एसएमएस सुविधाओं पर रोक लगा दी।
इस प्लान की वैलिडिटी बढ़ाई
इस बीच बीएसएनएल ने अपने 2399 रुपये के वार्षिक प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को 60 एस्क्ट्रा दिनों के लिए बढ़ा दिया है और अब यह 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मूल रूप से 365 दिनों की वैलिडिटी दी गई थी और अब यह 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दे रही है। इसे अब 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। यह प्लान प्रति दिन 3 जीबी के बाद 80 केबीपीएस की स्पीड पर असीमित डेटा ऑफर करता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है और 425 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स के साथ-साथ इरोज नाउ कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
