नई दिल्ली, दिसंबर 16। हाल ही में देश की तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों (देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, वीआई, जो पहले वोडाफोन आइडिया थी, और एयरटेल) ने अपने प्लान्स के टैरिफ बढ़ा दिए हैं। ग्राहकों के लिए मोबाइल रिचार्ज की कीमतों 25-26 फीसदी तक इजाफा हुआ है। मगर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अभी भी काफी किफाय़ती प्लान पेश कर रही है। आपको इसके 84 दिन वाले प्लान के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। जानते हैं इसके 84 दिन वाले बेस्ट प्लान की डिटेल।
599 रु वाला प्लान
बीएसएनएल के 599 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 5 जीबी डेटा दिया जाता है। 5 जीबी डेटाप्रतिदिन के बाद आपकी डेटा स्पीड घट कर 80 केबीपीएस रह जाएगी। दिल्ली और मुंबई के एमटीएनएल रोमिंग क्षेत्र सहित आप अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग (होम और नेशनल रोमिंग) का मजा ले सकते हैं।
रात में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग
इस प्लान का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको डेली रात में 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा मिलेगा। ये रिचार्ज प्लान सभी ग्राहकों के लिए पूरे भारत में उपलब्ध है। बीएसएनएल ऑनलाइन रिचार्ज पोर्टल, माई बीएसएनएल ऐप, रिटेलर, और अन्य थर्ड पार्टी साइटों के माध्यम से ये रिचार्ज लिया जा सकता है। इस प्लान में आपको डेली 100 एसएमएस और जिंग ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल का 599 रु वाला प्लान
एयरटेल के पास भी अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये वाला प्लान है। मगर इसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन की है। वहीं ग्राहकों को एयरटेल के इस प्लान में डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। अहम बात यह है कि ये प्लान डिज्नी + हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। आपको विंक म्यूजिक और अमेजन प्राइम मोबाइल का फ्री ट्रायल भी मिलता है।
जियो का 533 रु वाला प्लान
जियो का एक 533 रुपये वाला रिचार्ज प्लान है। मगर इसके पास 599 रुपये का कोई प्लान नहीं है। कंपनी का 533 रु वाला प्लान की 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको डेली 2 जीबी डेटा और सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। ये प्लान जियो के ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ भी आता है। इस बार डेली डेटा लिमिट पूरी हो जाए तो भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
वीआई का 599 रु वाला प्लान
वीआई के पास भी अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये वाला प्लान है। इसकी वैलिडिटी 70 दिन की है। वहीं ग्राहकों को वीआई के इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। अहम बात यह है कि ये डेली रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा बेनेफिट के साथ आता है। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इस प्लान में वीआई मूवीज एंड टीवी का एक्सेस भी मिलेगा। आपको रोज 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। ये प्लान डेटा रोलओवर के साथ आता है। इसमें आप बचा हुआ डेली डेटा वीकेंड यानी सैटरडे और संडे को इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications