नई दिल्ली, जुलाई 4। इस समय रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसका सीधा मुकाबला एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) से रहता है। पर इकलौती बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इन तीनों कंपनियों को टक्कर देती है। हालांकि बीएसएनएल के पास 4जी नेटवर्क नहीं है, मगर ये अपने सस्ते प्लान्स से ग्राहकों को काफी आकर्षित करती है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए नये नये और सस्ते प्लान पेश करती है। कंपनी ने एक बार फिर से 2 नये सस्ते प्लान पेश किए हैं, जिनकी वैल्यू बहुत कम है और इनमें मिलने वाले बेनेफिट्स बेहद दमदार हैं। आगे जानते हैं इसके दोनों प्लान्स के बेनेफिट और कीमत।
कितने के हैं प्लान
बीएसएनएल ने जो दो नये प्लान पेश किए हैं उनकी कीमत 228 रुपये और 239 रुपये है। नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1 जुलाई से लाइव हो गए हैं। बीएसएनएल के इन दोनों नए प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। बीएसएनएल के 228 रु वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और 2 जीबी दैनिक डेटा मिलेगा। आगे जानिए प्लान के बाकी फायदे।
कम स्पीड पर मिलेगा डेटा
228 रु वाले प्लान में एक बार यदि आपका डेटा समाप्त हो जाए तो भी आपको 80 केबीपीएस तक की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। ये प्लान डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। बीएसएनएल के इस पैक में प्रोग्रेसिव वेब ऐप पर चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस भी मिलेगी। ये एक एक्स्ट्रा बेनेफिट है।
239 रु वाला प्लान
अब बात करते हैं बीएसएनएल के 239 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की। ये प्लान 10 रुपये के टॉकटाइम और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है। आपको इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। 228 रु वाले प्रीपेड प्लान की तरह डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
गेमिंग बेनेफिट भी मिलेगा
इस प्लान में भी प्रोग्रेसिव वेब ऐप पर चैलेंज एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस उपलब्ध है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान के टॉकटाइम वैल्यू को आपके मेन अकाउंट में जोड़ा जाएगा।
एक और है नया प्लान
228 रु और 239 रु वाले प्लान से पहले बीएसएनएल ने हाल ही में 87 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। ये 87 रु वाला प्लान बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। 87 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में कई बेनेफिट मिलते हैं, जिनकी जानकारी हम आपको आगे देंगे।
ये हैं प्लान के बेनेफिट
87 रु वाला प्लान 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। अनलिमिटेड कॉलिंग में आपको लोकल, रोमिंग आदि का फायदा मिलेगा। इन नॉर्मल बेनेफिट्स के अलावा ये प्लान हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विस के साथ जोड़ा गया है। यह बीएसएनएल द्वारा पेश किए जाने वाले सबसे सस्ते प्लान्स में से एक है। इसी तरह बीएसएनएल का 118 रुपये वाला प्लान 20 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 0.5 जीबी डेटा के साथ आता है। दैनिक डेटा के बाद इंटरनेट की गति 40 केबीपीएस तक कम हो जाएगी। इस प्लान के साथ कोई एसएमएस का फायदा नहीं है। मगर आपको फ्री पर्सनल रिंगटोन सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications