बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए शानदार सस्ते पोस्टपेड प्लान्स लेकर आया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मौजूदा समय में इकलौती ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो पोस्टपेड यूजर्स को एनुअल प्लान्स उपलब्ध कराती
नई दिल्ली: बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए शानदार सस्ते पोस्टपेड प्लान्स लेकर आया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मौजूदा समय में इकलौती ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो पोस्टपेड यूजर्स को एनुअल प्लान्स उपलब्ध कराती है। जबकि एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती हैं पर इनमें से कोई भी कंपनी पोस्टपेड यूजर्स के लिए सालाना प्लान नहीं देती। तो चलिए आपको बता दें बीएसएनएल के कई शानदार पोस्टपेड प्लान्स के बारे में यहां

99 रुपये से शुरू बीएसएनएल पोस्टपेड प्लान्स
बीएसएनएस का 99 रुपये से शुरू होने वाला सालाना प्लान भी एनुअल पेमेंट ऑप्शन के साथ आता है। इस प्लान के लिए सालाना आपको 1,115 रुपये पेमेंट करने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को 500 MB डेटा, 100 एसएमएस और 50 रुपये की वॉइस कॉलिंग मिलती है। जो लोग बीएसएनएल में लॉन्ग टर्म प्लान चाहते हैं उनके लिए ये वास्तव में काफी अच्छा प्लान है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को पहले पेमेंट करना होगा। हालांकि, इसका दूसरा मतलब ये भी निकलता है कि इसे पोस्टपेड प्लान क्यों कहा जाए।
149 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी 100 एसएमएस के साथ 500MB डेटा मिलता है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलते हैं। इसके एनुअल पेमेंट के लिए यूजर को 1,677 रुपये का भुगतान करना होता है।
225 रुपये का प्लान
इस पोस्टपेड प्लान में यूजर को 3GB डेटा के साथ 100 एसएमएस और 180 मिनट की वॉइस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की एनुअल पेमेंट के के लिए यूजर को 2.532 रुपये चुकाने होते हैं।
1,525 रुपये का प्लान
यह कंपनी का प्रीमियम पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान के लिए यूजर्स को 17,164 रुपये की एनुअल पेमेंट करनी होती है। हलांकि यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी इन प्लान्स का एनुअल पेमेंट अडवांस में लेती है।
जानिए बीएसएनएल पोस्टपेड और प्रीपेड में कौन है बेहतर
दरअसल, कहने को तो ये पोस्टपेड प्लान है लेकिन चूंकि इसका पेमेंट एडवांस में करना होता है इसलिए यह एक तरह से प्रीपेड ही है। लेकिन फिर भी इनमें से कुछ पोस्टपेड प्लान्स की कीमत इसके प्रीपेड प्लान की तुलना में कम है। इस प्रीपेड प्लान की बात करें तो बीएसएनएस 1,699 रुपये और 1,999 रुपये में दो एनुअल प्रीपेड प्लान देती है। वहीं 1,999 रुपये में यूजर को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) मिलती है। इसके अलावा 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं। प्लान में यूजर को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
