बीएसएनएल अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए नई-नई सुविधाओं की लॉन्चिंग करती रहती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने 2जी और 3जी नेटवर्क को 4जी में अपग्रेड करने जा रही है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए नई-नई सुविधाओं की लॉन्चिंग करती रहती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल अपने 2जी और 3जी नेटवर्क को 4जी में अपग्रेड करने जा रही है। बाकी कंपनियों के मुकाबले भले ही बीएसएनएल करीब 5 साल बाद 4जी मार्केट में कदम रखने जा रही हो लेकिन ऐसा करके वह बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा देगी। वहीं 4जी नेटवर्क आ जाने के बाद बीएसएनल रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों के ग्राहकों को तोड़ने की कोशिश करेगी। अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसएनल अपने वर्तमान सिम कार्ड को मुफ्त में 4जी सिम कार्ड में अपग्रेड कर रही है। हालांकि बता दें कि कंपनी का यह ऑफर सिर्फ 90 दिनों के लिए ही है। इस ऑफर को बीएसएनल 1 अप्रैल को लेकर आई थी। इसके अलावा कंपनी बीएसएनएल से जुड़ने वाले ऐसे नए ग्राहकों को फ्री में 4जी सिम कार्ड दे रही है जो 100रु से ज्यादा का रिचार्ज करा रहे हैं।
बीएसएनएल अपनी 2जी और 3जी साइट्स को जल्द से जल्द अपग्रेड करवा रही है। इसके लिए बीएसएनएल की नोकिया और ZTE से साझेदारी की बात चल रही है। इसके अलावा बीएसएनएल कुछ सर्कल्स में 4जी प्लान ऑफर कर रही है। कंपनी के इन 4जी प्लान की कीमत 96 रुपये और 236 रुपये हैं। इनमें 10 जीबी डेटा मिलता है।
बीएसएनएल के शानदार प्लान में अब 19 मई तक फ्री इंटरनेट
बीएसएनएल ने हाल ही में अपने प्रमोशनल वर्क फ्रॉम होम ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता या कह लीजिए वैलिडिटी को बढ़ा दिया गया है। याद करा दें कि बीएसएनएल ने पिछले माह इस खास प्लान को उतारा था इस प्लान के साथ यूजर को हर दिन फ्री में 5GB डेटा दिया जाता है। यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने वर्क फ्रॉम होम प्लान को पेश किया था। याद करा दें कि पहले यह प्लान 19 अप्रैल तक की वैलिडिटी के साथ आ रहा था लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी को 19 मई तक बढ़ा दिया है। इस प्लान में यूजर को 10Mbps की स्पीड के साथ प्रतिदिन 5GB डेटा मिलता है। इस प्लान की उपलब्धता में बदलाव की जानकारी बीएसएनएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए दी गई है। बता दें कि 10Mbps की स्पीड के साथ 5 जीबी डेटा यदि समाप्त हो जाता है तो स्पीड घटकर 1Mbps कर दी जाती है। वहीं गौर करने वाली है वह यह है कि बीएसएनएल का यह ब्रॉडबैंड प्लान केवल कंपनी के मौजूदा बीएसएनएल लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स के लिए है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
