नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। बीएसएनएल अब बिना किसी इंस्टॉलेशन चार्ज के नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन दे रही है। वैसे नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए कई तरह के चार्ज लिए जाते हैं। मगर बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने वाले केरल के ग्राहकों को कोई फीस नहीं देनी होगी। फिलहाल ये ऑफर सिर्फ केरल के लोगों के लिए है। केरल के अलावा ये ऑफर अन्य राज्यों में लागू होगा इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं है।
कौन उठा सकता है ऑफर का फायदा
बीएसएनएल ने केरल के ग्राहकों के लिए नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ-साथ फाइबर-टू-होम (एफटीटीएच) कनेक्शन और नए लैंडलाइन कनेक्शन की इंस्टॉलेशन के लिए भी कोई शुल्क नहीं लेगी। ये ऑफर सभी के लिए नहीं है। केवल वे उपयोगकर्ता जिन्होंने 30 सितंबर 2020 से पहले डिस्कनेक्ट करा चुके हैं वे ही इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
इस तरह लें ज्यादा जानकारी
बीएसएनएल केरल ने कहा कि जो उपयोगकर्ता ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें पहले छह महीने या उससे अधिक के लिए एडवांस पेमेंट करनी होगा। इसके अलावा जो लोग एफटीटीएच कनेक्शन ले रहे हैं उन्हें एलसीओ प्रोविजनिंग शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। इच्छुक उपयोगकर्ता अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।
बीएसएनएल का मकसद
इस नये ऑफर के जरिए बीएसएनएल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बनाए रखने का प्रयास कर रही है। हाल ही में कंपनी के भारत फाइबर उपयोगकर्ताओं की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। मगर इसे अभी भी वायर्ड ब्रॉडबैंड मोर्चे पर ग्राहकों का नुकसान रहा है। जल्द ही भविष्य में कंपनी और भी कई ऑफर पेश कर सकती है। इस समय कंपनी प्रति माह 85,000 से अधिक कनेक्शन प्रदान कर रही है।
बीएसएनएल का बेसिक एफटीटीएच प्लान
बीएसएनएल के एफटीटीएच फाइबर बेसिक प्लान की कीमत 449 रुपये है, जिसमें 30 एमबीपीएस की स्पीड से 3300 जीबी तक डेटा बेनेफिट देता है। हालाँकि डेटा सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी आपको 2 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहता है। इसके अलावा यह प्लान सभी नेटवर्कों पर पूरे भारत में असीमित कॉलिंग बेनेफिट भी प्रदान करता है। इसके महंगे बीएसएनएल प्रीमियम फाइबर प्लान की कीमत 999 रुपये है और इसमें 200 एमबीपीएस की स्पीड पर 3300 जीबी डेटा मिलता है, जिसके बाद यह स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस हो जाती है। यह प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार की मुफ्त प्रीमियम सदस्यता के साथ आता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications