सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास स्कीम लेकर आई है। इस ऑफर में सभी लैंडलाइन, पोस्टपेड, प्रीपेड और ब्रॉडबैंड कनेक्शन में 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास स्कीम लेकर आई है। इस ऑफर में सभी लैंडलाइन, पोस्टपेड, प्रीपेड और ब्रॉडबैंड कनेक्शन में 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
लैंडलाइन, इंटरनेट प्लान पर मिलेगा 10% डिस्काउंट
बीएसएनएल के इस ऑफर से सरकारी क्षेत्र में नौकरी कर रहे ग्राहकों को फायदा होगा। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी देश में सभी सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को फ्लैट 10 फीसदी का डिस्काउंट देगी। यह चुनिंदा सेवाओं पर है जिसमें लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड इंटरनेट और फाइबर टू होम इंटरनेट प्लान्स शामिल हैं। सरकार द्वारा संचालित टेलिकॉम कंपनी कई सालों से परेशानी का सामना कर रही है और हाल ही के फैसलों से स्थिति सुधर सकती है।

फरवरी में शुरू होगी ऑफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल कंपनी का 10 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है। सभी सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर टू होम इंटरनेट प्लान्स की रिचार्ज कीमत पर 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा ले सकेंगे। इस सबसे नए कदम से कंपनी को न केवल अपने वर्तमान ग्राहकों को बनाए रखने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे वह नए सरकारी कर्मचारियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर पाएगी। यह बात ध्यान देने वाली है कि कंपनी पहले से ही सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों के नाम वाले बिलों पर 5 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध कराती है।
काफी बचत होगी ग्राहकों की
हालांकि, डिस्काउंट को बढ़ाकर 10 फीसदी करने के फैसले से कंपनी के ऑफर ज्यादा आकर्षक बनेंगे और ग्राहकों की काफी बचत भी होगी।
मौजूदा समय में टेलिकॉम सेक्टर में चल रही कीमतों को लेकर बड़ी लड़ाई में यह कदम कंपनी को उसकी बाजार में स्थिति बेहतर करने और बार-बार होने वाले नुकसान से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। टेलिकॉम विभाग ने पहले देश में सभी सरकारी विभागों और दफ्तरों को अनिवार्य तौर पर सरकार द्वारा संचालित ऑपरेटर्स बीएसएनएल और एमटीएनएल द्वारा ऑफर लैंडलाइन, लीज्ड लाइन या ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को लेने का निर्देश दिया था। इस कदम ने सभी सरकारी विभागों के लिए यह जरूरी कर दिया था कि वह सरकारी कंपनियों से सेवाओं को चुनें और साथ में उन्हें दूसरी निजी कंपनियों द्वारा उपलब्ध सेवाओं को लेने से रोक दिया था।
फ्री मिल रहा सिम कार्ड
इसके अलावा कंपनी ने फ्री सिम का ऑफर भी चलाया हुआ है। यह ऑफर 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। कंपनी की मानें तो सभी नए ग्राहकों को बीएसएनएल का सिम खरीदने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। बता दें कि सिम कार्ड के लिए आमतौर पर 20 रुपये लिए जाते हैं। हालांकि मुफ्त सिम तभी मिलेगा जब ग्राहक को सिम खरीदने के बाद 100 रुपये का एफआरसी (फर्स्ट रिचार्ज कूपन) रिचार्ज कराएंगे।
29 रुपये में मिलेगा कई ओटीटी प्लैटफॉर्म का मजा
बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान की खरीद पर ओटीटी बेनफिट्स देना शुरू कर दिया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी को ब्रॉडबैंड कैटिगिरी में एयरटेल और जियो जैसी प्राइवेट कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। अफॉर्डेबल दाम में आने वाले प्राइवेट कंपनियों के ब्रॉडबैंड प्लान को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने फाइबर ऑफरिंग भी शुरू की थी। अभी तक बीएसएनएल के फाइबर प्लान में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट नहीं मिलता था। लेकिन अब बीएसएनएल ने किफायती ऐड-ऑन पैक पेश किया है जिसके जरिए कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान में मल्टीपल ओटीटी प्लैटफॉर्म का फायदा मिलेगा।
बीएसएनएल ने ओटीटी ऐड-ऑन पैक को दो कीमत के साथ लॉन्च किया है। पहले तीन महीनों के लिए पैक खरीदने पर 129 रुपये प्रति महीने देना होगा। पहले तीन महीने खत्म होने के बाद दाम बढ़कर 199 रुपये प्रति महीने हो जाएगा। KerelaTelecom की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐड-ऑन पैक के साथ यूजर्स को Voot Select, SonyLIV Special, ZEE5, YuppTV Live, YuppTV FDFS (फर्स्ट-डे फर्स्ट शो), YuppTV Movies, Supoort और मार्केट कॉन्टेन्ट का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। बता दें कि पैक की कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है। बीएसएनएल के सभी सर्किल में यह ब्रॉडबैंड ओटीटी पैक उपलब्ध होगा। ऐड-ऑन पैक 18 जनवरी, 2021 से मिलना शुरू हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
