बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों के लिए धांसू पोस्टपेड प्लान्स ला रही।
नई दिल्ली: बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों के लिए धांसू पोस्टपेड प्लान्स ला रही। जी हां सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पोस्टपेड प्लान्स जियोफाइबर को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

बीएसएनएल ला रहा 3 धांसू पोस्टपेड प्लान्स
बता दें कि कंपनी 1 दिसंबर को तीन नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च करने जा रही है, जिनकी कीमत 199 रुपये, 798 रुपये और 999 रुपये होगी। इन तीनों ही प्लान्स का सीधा मुकाबला जियोफाइबर पोस्टपेड के साथ रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, नए प्लान्स आ जाने के बाद कंपनी 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1125 रुपये वाले पुराने पोस्टपेड प्लान्स बंद कर देगी।
बीएसएनएल का 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
यह कंपनी का सबसे शुरुआती प्लान रहेगा। इसमें ग्राहकों को 25 जीबी डेटा और 75 जीबी तक की डेटा रोलओवर सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉलिंग अनलिमिटेड रहेगी, वहीं अन्य नेटवर्क के लिए 300 मिनट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा 100 एसएमएस की सुविधा रोज मिलेगी।
बीएसएनएल का 798 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
बता दें कि बीएसएनएल के 798 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 जीबी डेटा हर महीने मिलेगा। कंपनी इस प्लान में 150 जीबी तक की डेटा रोलओवर सुविधा और 100 एसएमएस प्रतिदिन देगी। खास बात है कि इसमें ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा भी है, जिसे प्राइमरी कनेक्शन की तरह है अनलिमिटेड कॉलिंग, 50जीबी डेटा और 100 एमएमएस मिलेंगे।
बीएसएनएल का 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
इसी कड़ी में बीएसएनएल का 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान भी उपलब्ध है। यह कंपनी का सबसे महंगा प्लान रहेगा। इसमें ग्राहकों को 75 जीबी डेटा और 225 जीबी तक डेटा रोलओवर सुविधा मिलेगी। ग्राहक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा इसमें 3 फैमिली ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी।
जानिए बीएसएनएल के 699 रुपए और 247 रुपए पर क्या है फायदा
बीएसएनएल के इस ऑफर के अंदर अगर यूजर्स 699 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें अब 160 दिन की जगह 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही इसमें यूजर्स को प्रति दिन 0.5 जीबी डाटा के साथ ही हर दिन 100 एसएमएस और 60 दिन के लिए फ्री बीएसएनएल ट्यून्स का लाभ मिलेगा। दूसरी ओर 247 रुपए के रिचार्ज में यूजर्स को 30 दिन की जगह 40 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही हर दिन 3जीबी डाटा मिलेगा। यूजर्स 147 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको उन्हें 30 दिन की जगह 35 दिन की वैधता दी जाएगी। वैधता के अलावा इस प्लान में यूजर्स कुल 10 जीबी डाटा और 30 दिन के लिए बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा फ्री मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
