BSNL New Logo: देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियां दिवाली के इस शुभ अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर ला रही है. अब इस कतार में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) भी शामिल हो चुकी है. बीएसएनएल ने इस दिवाली सीजन में अपना नया लोगो (BSNL New Logo) लॉन्च किया है. इसके साथ ही 7 नई सर्विस भी शुरु की है. जिससे मोबाइल यूजर्स को बड़ा फायदा होने वाला है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार यानी कल 22 अक्टूबर को अपना नया लोगो लॉन्च किया था. इसके साथ ही कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए 7 नए सर्विस भी शुरू किए है.
बीएसएनएल ने ये 7 नई सर्विस 3 नए पिलर्स के तहत शुरु किए हैं. इन नए सर्विस से कस्टमर्स को बड़ा फायदा होने वाला है. चलिए बिना वक्त गवाएं इन 7 नई सर्विस के बारे में जान लेते हैं.
क्या है बीएसएनएल के 7 नई सर्विस?
सिक्योरिटी
बीएसएनएल ने सिक्योरिटी के पिलर्स के जरिए स्पेम फ्री नेटवर्क की शुरुआत की है. इस सर्विस के तहत यूजर के पास किसी भी तरह के फिशिंग और फ्रॉड मैसेज आने से पहले ही रोक दिया जाएगा. इसके साथ ही कस्टमर्स को ऐसे मैसेज को लेकर अलर्ट भी करेगा.
अफॉर्डेबिलटी
बीएसएनएल कोई भी नया प्लान लाने से पहले ये जरूर देखता है कि वे यूजर की जेब पर क्या असर करेगा. या उनका प्लान अफॉर्डेबेल है या नहीं. इस पिलर के तहत बीएसएनएल तीन नए सर्विस को शुरू करने वाला है.
IFTV- बीएसएनएल ने भारत का पहला फाइबर पर आधारित इंट्रानेट टीवी सेवा की शुरुआत की है. IFTV के तहत बीएसएनएल यूजर्स 500 से ज्यादा लाइव चैनल देख पाएंगे.
नेशनल वाई-फाई रोमिंग
बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए FTTH बेस्ट सीमलेस वाई-फाई रोमिंग सर्विस शुरु की है. बीएसएनएल यूजर बीएसएनएल हॉटस्पॉट के मध्मय से हाई स्पीड डेटा का लाभ उठा पाएंगे. इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का एक्सट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा.
ATS (एनी टाइम सिम) कियोस्क
बीएसएनएल की इस सुविधा के तहत ग्राहक 24घंटो में से किसी भी समय सिम से संबंधित काम कर पाएंगे. जैसे सिम खरीदना, अपग्रेड करना या फिर पोर्ट करना. इसके साथ ही अगर आप सिम बदलना भी चाहते हैं, तो वो काम भी आसानी से हो जाएगा.
रिलायबिलिटी
इस तीसरे पिलर के तहत बीएसएनएल तीन नई सर्विस लाया है. इनमें-
आपदा राहत
कंपनी का स्केलेबल सुरक्षित नेटवर्क सरकार की किसी भी आपदा की स्थिति में मदद करता है.
खादनों के लिए 5G नेटवर्क
बीएसएनएल ने सी-डैक के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत कंपनी खनन कार्यो के लिए 5G नेटवर्क की सुविधा देगा. ताकि लोगों को काम करने में आसानी हो
डायरेक्ट टू डिवाइस सर्विस
बीएसनएल की (D2D) यानी डायरेक्ट टू डिवाइस के तहत ग्राउंट नेटवर्क को इंटीग्रेट कर कनेक्टिविटी दी जाती है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications