नयी दिल्ली। बीएसएनएल ने आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिपेंडेंस डे स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने 247 रु और 1,999 रु वाले प्रीपेड प्लानों की वैलिडिटी का विस्तार भी किया है। बीएसएनएल ने अपने कुछ प्लान खत्म भी कर दिए हैं। इनमें 78 रु, 551 रु, 249 रु और 447 रु प्रीपेड रिचार्ज प्लान शामिल हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने भी 144 रु, 792 रु और 1,584 रु वाले पतंजलि प्रीपेड प्लान भी बंद कर दिए हैं। आइए जानते हैं 147 रु वाले प्लान की डिटेल।
मिलेगा कॉलिंग और डेटा बेनेफिट
बीएसएनएल चेन्नई डिवीजन द्वारा जारी किए गए एक सर्कुलर के अनुसार 147 रु वाले प्रीपेड प्लान में आपको लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के लिए 250 फ्री मिनट मिलेंगे। कॉलिंग बेनेफिट में एमटीएनएल नेटवर्क पर वॉयस कॉल भी शामिल हैं। इस प्लान में कुल 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए बीएसएनएल ट्यून्स भी मिलेंगे। डेटा बेनेफिट की बातें करें तो आपको 1 महीने के लिए 10 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। आप STV COMBO147 लिख कर 123 पर एसएमएस संदेश भेज कर इस प्रीपेड प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। आप बीएसएनएल साइट या चैनल टॉप-अप के माध्यम से भी इस प्लान को अपने नंबर पर एक्टिव कर सकते हैं।
इन प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ी
147 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च करने के साथ बीएसएनएल ने 247 रु और 1,999 रु वाले प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। बीएसएनएल ने 247 रु वाले की वैलिडिटी में 6 दिन का इजाफा किया है, जबकि 1999 रु वाले प्लान की वैलिडिटी में 74 दिनों की बढ़ोतरी की गई है। इससे 247 रु वाले प्लान वैलिडिटी कुल 36 दिनों और 1,999 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 439 दिनों की हो गई है। 247 रु वाले बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 30 दिनों के लिए बीएसएनएल ट्यून्स, लोकधुन और एरोज़ नाउ कंटेंट फ्री उपलब्ध रहता है। बीएसएनएल ने 429 रु प्लान में भी एरोज नाउ कंटेंट को शामिल कर दिया है।
महंगे किए ये प्लान
बीएसएनएल ने अपने 7 प्लान महंगे भी किए हैं। इन सातों प्लानों की कीमतों में 20-30 रु का इजाफा किया गया है। इसका 349 रुपए वाला प्लान 369 रुपए,
399 रुपए वाला प्लान अब 419 रुपए, 499 रुपए वाला प्लान 519 रुपए, 599 रुपए वाला प्लान 629 रुपए, 699 रुपए वाला प्लान 729 रुपए, 749 रुपए वाला प्लान 779 रुपए और 999 रुपए वाला प्लान अब आपको 1029 रुपए मिलेगा। ये बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड प्लान हैं। इन प्लान्स की बढ़ी हुई कीमत 1 अगस्त से लागू हो चुकी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
