नयी दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) प्रमोशनल पीरियड के लिए त्योहारी सीजन से पहले कुछ प्लान वाउचर्स (पीवी) और स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (एसटीवी) पर एक्स्ट्रा वैलिडिटी का ऑफर लेकर आई है। बीएसएनएल ने चेन्नई सर्कुलर के जरिए ऑफर की घोषणा करते हुए बताया है कि ये प्रमोशनल फेस्टिव ऑफर 17 अक्टूबर से 30 नवंबर 2020 तक उपलब्ध रहेगा। अब हम आपको बताते हैं कि किन प्लान्स पर कितनी एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है।
147 रु वाला प्रीपेड प्लान
इस प्रीपेड प्लान में ऑफर के तहत पांच दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। पहले यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा था। मगर ऑफर के तहत इस प्लान के अब 35 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 250 मिनट की एफयूपी लिमिट के साथ असीमित फ्री वॉयस कॉल मिलती है। साथ ही रोज 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है, जिसके पूरा होने पर डेटा स्पीड 80 केबीपीएस तक घट जाती है। प्लान में आपको रोज मुफ्त 100 एसएमएस और EROS Now एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी।
247 रु वाला प्रीपेड प्लान
इस प्रीपेड प्लान में 10 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है। पहले यह योजना 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा था, मगर अब आपको 40 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। स प्लान में 250 मिनट की एफयूपी लिमिट के साथ असीमित फ्री वॉयस कॉल मिलती है। साथ ही रोज 3 जीबी हाई स्पीड डेटा भी मिलता है, जिसके पूरा होने पर डेटा स्पीड 80 केबीपीएस तक घट जाती है। प्लान में आपको रोज मुफ्त 100 एसएमएस और EROS Now एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी।
699 रु वाला प्रीपेड प्लान
699 रु वाले प्लान में 20 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। पहले इस योजना में 160 दिन की वैलिडिटी थी जिसमें 250 मिनट एफयूपी लिमिट के साथ असीमित मुफ्त वॉयस कॉल, असीमित मुफ्त डेटा (500 एमबी के बाद इसकी स्पीड 80 केबीपीएस पर आ जाएगी), रोज 100 फ्री एसएमएस और मुफ्त पीआरबीटी सर्विस (जो पहले 2 प्लान में भी मिलती है) मिलती है। अब प्लान 180 दिनों के लिए ये सारे बेनेफिट देगा।
1999 रु वाला प्रीपेड प्लान
1999 रुपये वाला वाउचर एक वार्षिक प्लान है, जिसमें 250 मिनट एफयूपी लिमिट के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, रोज 100 एसएमएस, 3 जीबी हाई-स्पीड असीमित डेटा, जिसकी स्पीड इस लिमिट के बाद घट कर के 80 केबीपीएस रह जाएगी, मिलता है। इस प्लान की पहले वैलिडिटी 365 दिन थी। इस प्लान की वैलिडिटी में 60 दिनों का इजाफा किया है। इसलिए आपको ये सारे बेनेफिट 425 दिनों के लिए मिलेंगे। यहां आपको पीआरबीटी के साथ 2 महीने के लिए Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विस मिलती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
