BSNL: इन दिनों सभी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान काफी ज्यादा महंगे हो गए हैं। हालांकि, इसलिए लोग बीएसएनएल की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। बीएसएनएल कई सारे अच्छे-अच्छे प्लान दे रहा है जिस वजह से लोग अपने नंबर को BSNL में पोर्ट करवाना पसंद कर रहे हैं।
बीएसएनएल ने अपनी सर्विस को अच्छा करने के लिए 51,000 नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं, इसका खास उद्देश्य ये है, कि यूजर्स को 4G नेटवर्क सुविधा मिल सके। बीएसएनएल ने हाल में ही 7 नई सर्विस भी शुरू की है, जिससे यूजर्स को अच्छी सुविधा मिल सके।

बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए कई सारे प्लान लॉन्च कर चुका उसी कड़ी में एक बार फिर एक और प्लान लेकर आया है। BSNL के इस प्लान में 1200GB डेटा ऑफर दे रहा है। वहीं ये प्लान अपने आप में बेहद ही पसंदीदा है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इस प्लान की कीमत 999 रुपए है। चलिए हम आपको बताते हैं इस प्लान में आपको क्या फायदे मिलने वाले हैं।
999 रुपए ये रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल का ये 999 रुपए वाला खास प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा जिन्हे अधिक डेटा की जरूरत पड़ती है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है, वहीं इतना ही नहीं पूरे तीन महीने के लिए 3600GB डेटा भी मिलता है। यूजर को हर महीने 1200GB हाई स्पीड डेटा का भी फायदा उठा सकता है।
इस प्लान में बीएसएनएल ने कई सारी चीजें दी हैं, इसमें आपको नेट की स्पीड 25Mbps की मिलेगी जिसे आप यूज कर सकते हैं। वहीं जब इस प्लान में आपकी 1200GB की लिमिट खत्म हो जाएगी तब भी 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा चलता रहेगा, जिसे आप यूज कर सकते हैं। इस प्लान के अंदर यूजर को 3 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा ।
BSNL के नए प्लान में ज्यादा फायदा
बीएसएनएल के इस नए प्लान में कई वैल्यू एडेड सेवाएं भी शामिल हैं। सब्सक्राइबर अपने पैकेज के हिस्से के रूप में हार्डी गेम्स, ज़िंग म्यूज़िक और बीएसएनएल ट्यून का आनंद ले सकते हैं। इन सारी सुविधाओं का उद्देश्य सारे यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाना है।
बीएसएनएल 15 अक्टूबर को अपनी 4जी सेवाओं के आधिकारिक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस रोल आउट की तैयारी के लिए पहले ही करीब 25,000 साइट्स स्थापित कर ली हैं। फिलहाल बीएसएनएल 4जी सिम बांट रहा है और ट्रायल के आधार पर विभिन्न सर्किलों में सेवाएं शुरू कर रहा है।
5G सेवाओं का जल्द शुभारंभ
बीएसएनएल जल्द ही अपनी 4जी सेवाओं को दिल्ली और मुंबई में भी शुरू करने जा रही है। कंपनी अपनी नेटवर्क क्षमताओं को बढ़ाने और अपनी सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। बीएसएनएल द्वारा किफायती रिचार्ज प्लान पेश करने का रणनीतिक कदम अन्य प्रदाताओं की बढ़ती दूरसंचार लागत के बीच अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह नया प्लान कॉम्पटिटर मूल्य पर पर्याप्त लाभ प्रदान करता है।
बीएसएनएल की 4जी सेवाओं का जल्द लॉन्च करना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। कई साइटों की स्थापना सहित व्यापक तैयारियों के साथ बीएसएनएल अपनी सेवा की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने के लिए तैयार है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications