अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए 849 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आप बीएसएनएल ग्राहक है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए 849 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आया है। जानकारी दें कि कंपनी के इस प्लान का नाम 'Fibro 425GB per Month CS359 सीयूएल' है। इसमें 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड दी जा रही है। कंपनी इस प्लान को अभी प्रमोशनल ऑफर के तहत उपलब्ध करा रही है। इस प्लान को यूजर 5 अक्टूबर 2020 तक सब्सक्राइब करा सकते हैं। तो चलिए इस प्लान को डीटेल में जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में।

प्लान में मिलेगी 425 जीबी डेटा
बीएसएनएल के इस प्लान में 425जीबी डेटा तक 100Mbps की स्पीड मिलेगी। डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद यही स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी। प्लान की एक और खास बात है कि इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर करने के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दी जा रही है। कंपनी ने इस प्लान को अभी मध्य प्रदेश के यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।
मालूम हो कि इस प्लान को मंथली और ऐनुअल सब्सक्रिप्शन के साथ ही दो और तीन साल के लिए भी सब्सक्राइब कराया जा सकता है। इस प्लान के ऐनुअल पैक की कीमत 10,188 रुपये है। वहीं, इसे दो साल के लिए सब्सक्राइब कराने पर 20,376 रुपये और तीन साल के लिए सब्सक्राइब कराने पर 30,564 रुपये देने होंगे। यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनी लंबा सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के चार महीने तक का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।

30Mbps वाला प्लान भी हुआ लॉन्च
जानकारी दें कि बीएसएनएल ने इस वक्त अपने मध्य प्रदेश के यूजर्स को प्रमोशनल बेसिस पर 599 रुपये का भी एक प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान में 30Mbps की इंटरनेट स्पीड ऑफर की जा रही है। इस प्लान का नाम 'Fibro 300GB per Month CS360 सीयूएल' है और इसे 1 नवंबर 2020 तक सब्सक्राइब कराया जा सकता है। 300GB डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद इस प्लान में मिलने वाली स्पीड 2Mbps हो जाती है। इस प्लान में भी देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा दी रही है। इस प्लान को भी यूजर एक, दो या तीन साल के लिए सब्सक्राइब करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications