कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे रही हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे रही हैं। घर से ऑफिस का काम करने में ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में तमाम टेलीकॉम कंपनियां नए यूज़र्स को अपनी तरफ खींचने के लिए तरह-तरह के डेटा प्लान ऑफर कर रही हैं। इस बात को समझते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने यूजर्स को फ्री इंटरनेट प्लान ऑफर दिया है। बीएसएनएल फ्री-ऑफ-कॉस्ट Work@Home प्लान लेकर आया है। कोरोना : Work from home के लिए चाहिए लैपटॉप, तो यहां मिल रही 40% की छूट ये भी पढ़ें
बीएसएनएल Work@Home प्लान की डिटेल्स
बीएसएनएल के इस प्लान में सबसे पहले कीमत के बारें में बता दें कि इस प्लान को फ्री में दिया जा रहा है। जी हां बीएसएनएल फ्री-ऑफ-कास्ट डेटा प्लान लेकर आया है। इसके कनेक्शन के लिए यूज़र्स को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। खास बात है कि यह प्लान अंडमान निकोबार समेत देश के सभी सर्किल में ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ऑफर किया गया है, और यह पूरी तरह फ्री है। लेकिन बीएसएनएल के इस प्लान का फायदा मौजूदा लैंडलाइन वाले ब्रॉडबैंड यूज़र्स को ही मिलेगा। इस प्लान में 10Mbps की स्पीड से 5जीबी डेटा फ्री मिलेगा। इसके बाद 1Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। वहीं खास बात यह है कि 5जीबी रोजाना मिलने वाले डाटा लिमिट के बाद भी कोई एफयूपी लिमिट नहीं दी गई है। यह प्लान ऐसे लोगों को ज्यादा फायदा देगा जो इस समय कोरोना वायरस की वजह से घर पर रहकर काम कर रहे हैं।
जानिए फ्री प्लान में डाटा के फायदे
जीरो कॉस्ट पर मिलने वाले इस Work@Home प्लान में महीने का डिपॉजिट या इंस्टॉलेशन चार्ज देने की जरूरत नहीं है। हालांकि, इस प्लान का फायदा बीएसएनएल की ओर से केवल लैंडलाइन कनेक्शन वाले ब्रॉडबैंड यूजर्स को ही मिलेगा। वहीं वॉइस कॉलिंग की बात करें तो कंपनी के मुताबिक सब्सक्राइबर्स को उनके प्लान के हिसाब से ही वॉइस कॉलिंग की सर्विस मिलेगी। यह नया प्लान सिर्फ डाटा यूज़ करने वालों के लिए है।
अन्य कंपनियों के ऑफर्स
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सामने आई स्थिति को देखने हुए बाकी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स भी वर्क फ्रॉम होम करने और यूजर्स से घर पर रहने को कह रहे हैं और इसे बढ़ावा दे रहे हैं। एसीटी फाइबरनेट और एयरटेल Xstream फाइबर की ओर से भी नए सब्सक्राइबर्स को लुभाने के लिए प्लांस में कुछ बदलाव किए गए हैं। एयरटेल Xstream फाइबर नए सब्सक्राइबर्स से कोई इंस्टॉलेशन चार्ज फाइबरनेट सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं करवा रहा है। वहीं, ACT फा की ओर से स्पीड 300Mbps तक बढ़ा दी गई है और 31 मार्च, 2020 तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
