नयी दिल्ली। बीएसएनएल भले ही बाकी मामलों में जियो और एयरटेल से पीछे हो, मगर ब्रॉडबैंड सेगमेंट में ये इन बड़ी कंपनियों से टक्कर लेती है। बीएसएनएल इस सेगमेंट में जितने सस्ते और अधिक डेटा प्लान ऑफर करती है, उतने बाकी कंपनियां नहीं कर पाती। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल नये-नये ब्रॉडबैंड प्लान पेश करती रहती है। अब कंपनी ने तीन नये ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, जिनमें आपको 500 जीबी तक डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। आइए जानते हैं इन तीनों प्लान्स की डिटेल।
कितनी है प्लान्स की कीमत
बता दें कि ये प्लान 1 मार्च से लाइव होंगे। अच्छी बात ये है कि ये प्लान्स सभी सर्किलों में उपलब्ध होंगे। इन प्लान्स की कीमत 299 रु, 399 रु और 555 रु है। इन तीनों प्लान्स में आपको क्रमश: 100 जीबी, 200 जीबी और 500 जीबी डेटा मिलेगा। इतनी कीमत पर 500 जीबी तक डेटा अच्छी डील है। बता दें कि बीएसएनएल ने इन प्लान्स को कम कीमत पर अधिक डेटा बेनेफिट के मद्देनजर ही लॉन्च किया है।
फ्री कॉलिंग और 10 एमबीपीएस की स्पीड
इन तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को 10 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा। दूसरी खास बात ये है कि आपको इन प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इनमें 100 जीबी वाला प्लान एक प्रमोश्नल ऑफर है। ये प्लान शुरुआती 6 महीनों में बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा। फिर बाद में इसे ऑटोमैटिकली 200 जीबी वाले प्लान में कंवर्ट कर दिया जाएगा।
कैसे कराएं रिचार्ज
यदि आप इनमें से कोई भी प्लान रिचार्ज कराना चाहें तो करीबी ग्राहक कस्टमर सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं। वहीं आप बीएसएनएल फ्रेंचाइजी / रिटेलर स्टोर के जरिए भी रिचार्ज करा सकते हैं। आप 1800-345-1500 टोल फ्री कॉल करके भी प्लान ले सकते हैं। ध्यान रहे कि 1 मार्च से सभी सर्किल में ये प्लान लाइव हो जाएंगे।
बीएसएनएल का फ्री ऑफर
बीएसएनएल एक खास फ्री ऑफर लेकर आया है, जो 31 मार्च 2021 तक लागू है। ऑफर के तहत नए लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच और एयर फाइबर कनेक्शन के लिए ग्राहकों मुफ्त इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जाएगी। आपको 31 मार्च 2021 तक बीएसएनएल ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन के लिए ग्राहकों को इंस्टॉलेशन शुल्क पर छूट मिल रही है। मौजूदा ग्राहक भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
1 साल से लंबा प्लान
बीएसएनएल का 2399 रु वाला काफी शानदार प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 437 दिनों की है। ये प्लान करीब 14.5 महीने चलेगा। रिलायंस जियो और एयरटेल के इतने ही रु वाले प्लान केवल 12 महीने ही चलते हैं। बीएसएनएल ग्राहक एक बार रिचार्ज पर पैसे खर्च कर 14.5 महीने तक टेंशन फ्री हो सकते हैं। प्लान में 437 दिनों तक आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। 3 जीबी डेटा की डेली लिमिट पूरी होने पर भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। आपको इस प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
