नई दिल्ली, मार्च 16। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 797 रुपये है। यह एक प्लान वाउचर है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को लंबी वैलिडिटी देना है। प्लान में मिलने वाले बेनेफिट केवल पहले 60 दिनों के लिए ही रहेंगे और फिर यूजर्स अपनी इच्छानुसार टॉकटाइम पैक या डेटा पैक एड कर सकेंगे। यह प्लान उस उपयोगकर्ता के लिए एक बढ़िया विकल्प होगा जो स्मार्टफोन में अपने बीएसएनएल कनेक्शन को सेकेंडरी सिम के रूप में रखना चाहता है। आइए जानते हैं इस प्लान के के बारे में।
395 दिन एक्टिव रहेगा मोबाइल
बीएसएनएल के 797 रु वाले प्लान से ग्राहकों का मोबाइल 395 दिन एक्टिव रहेगा। क्योंकि इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिन की होगी। बीएसएनएल के 797 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में पहले 60 दिनों तक 2 जीबी दैनिक डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन दिए जाएंगे। एफयूपी डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड घट कर 80 केबीपीएस हो जाएगी। 60 दिनों के बाद ये सारे लाभ खत्म हो जाएंगे, लेकिन सिम कार्ड एक्टिव रहेगा।
ऐसे चलेगा 425 दिन
इस प्लान की सामान्य वैलिडिटी तो 395 दिनों की है। लेकिन 12 जून, 2022 तक बीएसएनएल इस प्लान के साथ 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी की पेशकश करेगी। बहुत सारे टॉकटाइम वाउचर और डेटा वाउचर ऐसे हैं जिन्हें आप जब भी ज़रूरत महसूस हो, इस प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। बीएसएनएल द्वारा पेश किए गए प्रीपेड प्लान के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक यह होती है कि वे सुपर किफायती होते हैं।
4जी नहीं है
हालाँकि बीएसएनएल के प्लान्स में एक कमी यह रह जाती है कि वे तेज 4जी नेटवर्क को सपोर्ट नहीं करते। वहीं ग्राहकों को प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों से 4जी सर्विस मिलती है। यह एक ऐसा प्लान है, जो कोई भी प्राइवेट कंपनी ऑफर नहीं करती है और उन लोगों के लिए बढ़िया है जो चाहते हैं कि उनका बीएसएनएल सिम सेकेंडरी हो।
4जी लॉन्च करने की उम्मीद
बीएसएनएल के 15 अगस्त 2022 तक 4जी और 5जी नेटवर्क लॉन्च करने की उम्मीद है। यह वही तारीख है जिस दिन सरकार चाहती है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भी 5जी लॉन्च करें। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीएसएनएल का भविष्य क्या है। फिलहाल बीएसएनएल ने अभी तक 4जी उपकरणों के लिए ऑर्डर नहीं दिया है।
बीएसएनएल का खास ऑफर
बीएसएनएल अपने मौजूदा और नये ग्राहकों के लिए नये नये ऑफर लाती रहती है। कंपनी का एक खास ऑफर भी चल रहा है। ये ऑफर पहले भी पेश किया गया था। ये है फ्री 4जी सिम का ऑफर। कंपनी 31 मार्च 2022 तक मुफ्त 4जी सिम दे रही है। बीएसएनएल का 249 रुपये वाला एक एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। मगर ध्यान रहे कि यह केवल फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) है और यह केवल नए ग्राहकों के लिए लागू होगा। इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। 2 जीबी डेली डेटा खत्म होने के बाद आपको 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications