नयी दिल्ली। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हर महीने नए प्लान्स लॉन्च करती रहती हैं। कंपनियों का मकसद अपने प्रतियोगियों से बेहतर ऑप्शन पेश करना और अपने ग्राहकों को लुभाना होता है। इसी को देखते हुए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के अलावा बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन ने भी कुछ खास प्लान लॉन्च किए हैं। जुलाई में सबसे अधिक बीएसएनएल ने 7 नए प्लान पेश किये, जबकि जियो ने 2 और एयरटेल और वोडाफोन 1-1 प्लान लॉन्च किया। आइए जानते हैं इन प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट के बारे में।
बीएसएनएल के नए 7 प्लान
ये है सबसे महंगा प्लान
बीएसएनएल ने जुलाई में सबसे महंगा प्लान 1299 रु वाला लॉन्च किया। ये एक ब्रॉडबैंड प्लान है जिसमें आपको रोज 22 जीबी डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं 10 एमबीपीएस पर मिलने वाले 22 जीबी के खत्म होने पर भी आपको 2 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। साथ ही आपको एक लैंडलाइन फोन भी मिलेगा।
रोजाना 5 जीबी डेटा वाला प्लान
बीएसएनएल के 599 रु वाले प्रीपेड प्लान में रोज 5 जीबी डेटा मिलेगा। 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट भी मिलेंगे। साथ ही रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। जहां तक डेटा का सवाल है तो 5 जीबी डेटा खत्म होने पर आपको 80 केबीपीएस पर डेटा मिलता रहेगा।
499 रु में महीने भर के लिए 100 जीबी डेटा
बीएसएनएल ने 499 रु वाला एक नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की है। इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड पर 100 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी इस प्लान में शामिल किया गया है। मगर इस समय ये प्लान अंडमान-निकोबार, केरल, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के अलावा बाकी जगहों पर मिलेगा।
केवल डेटा वाले प्लान
बीएसएनएल ने 151 रु और 251 रु वाले केवल डेटा बेनेफिट प्लान भी पेश किए। 151 रु में आपको 40 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 251 रु में आपको 70 जीबी डेटा मिलेगा। इन दोनों प्लानों की वैलिडिटी 30 दिन की है। इन दोनों प्लान्स में सिर्फ डेटा बेनेफिट ही मिलेगा। मगर ये दोनों प्लान सिर्फ चेन्नई और तमिलनाडु में ही उपलब्ध हैं।
100 रु से कम 2 प्लान
कंपनी ने 94-95 रु वाले 2 सस्ते प्रीपेड प्लान पेश किए। इन दोनों प्लान्स में आपको 3 जीबी डेटा के साथ 100 मिनट कॉलिंग के लिए मिलेंगे। आपको रोमिंग का भी बेनेफिट मिलेगा। वैसे ये दोनों प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन दोनों प्लान्स में एक बड़ा अंतर है। 94 रु वाले प्लान में फ्री-कॉलिंग मिनट खत्म होने पर आपको 1 रु प्रति मिनट और एसटीडी के लिए 1.3 रुपए प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ेगा। मगर 95 रु वाले ये चार्ज क्रमश: प्रति सेकंड 0.02 रु और 0.024 रु है।
जियो के 2 बेहद सस्ते प्लान
रिलायंस जियो ने जियो फोन ग्राहकों के लिए एक 69 रु वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में 7 जीबी डेटा मिलेगा। 14 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग और दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 250 फ्री मिनट मिलते हैं। आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जियो के नए 49 रु वाले प्लान में, जिसकी वैलिडिटी 14 दिनों की है और ये जियो फोन ग्राहकों के लिए ही है, कुल 2 जीबी डेटा, जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग और दूसरे नेटवर्कों के लिए 250 फ्री मिनट मिलते हैं। इन दोनों प्लान्स में 25-25 फ्री मैसेज भी मिलते हैं।
एयरटेल और वोडाफोन के नए प्लान
एयरटेल ने 289 रु वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको जी5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन, रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 फ्री मैसेज मिलेंगे। आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम फैसिलिटी भी मिलेगी। वहीं वोडाफोन ने ग्राहकों के लिए 699 रु वाला पोस्टपेड RED MAX प्लान लॉन्च किया। वोडाफोन के अलावा आइडिया ग्राहक भी इस प्लान का बेनेफिट ले सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड डेटा, सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 फ्री एसएमएस, एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, और वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
