बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैधता का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए प्लान लॉन्च कर रही है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैधता का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। बीएसएनएल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए नए प्लान लॉन्च कर रही है। इसकी कीमत 318 रुपये है। इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। आपको बता दें कि यह केवल डाटा प्लान है। इसमें कॉलिंग, एसएमएस या कोई अन्य सर्विस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अगर हम जियो की बात करें तो कंपनी 251 रुपये का एक प्लान उपलब्ध करा रही है जिसकी वैधता 51 दिन की है। यह भी एक डाटा प्लान ही है। मोबाइल नंबर : ब्लैकलिस्ट होने से बचाने का जानें तरीका ये भी पढ़ें
जानिए बीएसएनएल के 318 रुपये प्लान की खासियत
इस प्लान की वैधता 84 दिन की है। इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। कुल मिलाकर यूजर्स को 168 जीबी डाटा दिया जा रहा है। लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड ही मिलेगी। हालांकि, यह प्लान अभी कुछ ही सर्कल्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना और कर्नाटक सर्किल में उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान के अलावा कंपनी 98 रुपये का भी प्लान उपलब्ध करा रही है। इसमें भी यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसकी वैधता 24 दिन की है। इसके अलावा 198 रुपये के प्लान में यूजर्स को 54 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है।
बीएसएनएल ने बढ़ाई अपने इस प्लान की वैधता
हाल ही में बीएसएनएल ने एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बढ़ी हुई वैधता मिलेगी। यानी बीएसएनएल के अब 999 रुपये वाले प्लान में 270 दिनों की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी। पहले इस प्लान में ग्राहकों को 240 दिनों की वैलिडिटी दी जाती थी। आपको बता दें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए जारी किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में 1,188 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया था और इसकी वैलिडिटी घटा दी थी। मालूम हो कि
बीएसएनएल चेन्नई की वेबसाइट पर पोस्ट की गई नोटिस के मुताबिक, बढ़ाई गई वैलिडिटी के साथ 999 रुपये वाला प्लान 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन प्लान की खासियत
जियो का 251 रुपये का प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 51 दिन के लिए 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। कुल मिलाकर यूजर्स को 102 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
बात करें अगर एयरटेल की तो इसका सबसे ज्यादा कीमत वाला डाटा प्लान 98 रुपये का है जिसके तहत 28 दिन की वैधता के साथ 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
वहीं, वोडाफोन की बात करें तो इसका भी सबसे ज्यादा कीमत वाला डाटा प्लान 98 रुपये का है जिसके तहत 28 दिन की वैधता के साथ 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
