नई दिल्ली, जनवरी 8। आज के समय मोबाइल में इंटरनेट होना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया के दौर में आपके पास इंटरनेट जरूरी होना चाहिए। मगर हाल ही में तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान महंगे किए हैं। इससे लोगों के लिए डेटा की कीमत बढ़ गयी है। मगर एक कंपनी है, जो फ्री में इंटरनेट डेटा दे रही है। आइए जानते हैं ऑफर की डिटेल।
बीएसएनएल का है ऑफर
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। बीएसएनएल अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने और मौजूदा ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए नये नये ऑफर लाती रहती है। इस बार भी कंपनी एक नया ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत 5 जीबी फ्री डेटा दिया जा रहा है। बता दें कि कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 5 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है।
कितनी होगी वैलिडिटी
दूसरी कंपनियों के वे ग्राहक जो बीएसएनएल के नेटवर्क पर स्विच करेंगे उन्हें 5 जीबी डेटा मुफ्त में मिलेगा। इस मुफ्त डेटा की वैलिडिटी 30 दिनों की होगी। इस तरह का ऑफर बीएसएनएल पहले भी पेश कर चुकी है। इस ऑफर के जरिए बीएसएनएल देश में अपने यूजर बेस का विस्तार करना चाहती है। कंपनी नये ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है।
मगर रखी है ये शर्त
बीएसएनएल अपने नेटवर्क पर स्विच करने वाले ग्राहकों को फ्री डेटा देगी। मगर इसके लिए कंपनी ने शर्त रखी है। बीएसएनएल के नेटवर्क पर स्विच करने वाले ग्राहकों को सोशल मीडिया पर ये बताना होगा कि वे क्यों इसके नेटवर्क पर स्विच कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें फ्री डेटा बेनेफिट प्राप्त करने के लिए सर्विस प्रोवाइर को इसका प्रूफ भी भेजना होगा।
कब तक वैलिड है ऑफर
बीएसएनएल का फ्री डेटा ऑफर हमेशा के लिए नहीं है। बल्कि इसकी डेट फिक्स की गयी है। आप 15 जनवरी तक ही इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि मुफ्त 5 जीबी डेटा 30 दिनों के लिए या आपके फोन पर मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक, जो भी पहले हो, वैलिड रहेगा। आपको ट्विटर और फेसबुक पर हैशटैग #SwitchToBSNL के साथ अपने स्विचिंग का कारण साझा करना होगा।
शेयर करें स्क्रीनशॉट
एक बार साझा करने के बाद, बीएसएनएल ने ऑफर के नियम और शर्तों में बताया किया कि यूजर अपने ट्वीट या पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करें और इसे अपने मोबाइल नंबर से 9457086024 पर सीधे मैसेज या व्हाट्सएप पर भेज दें। इस बीच एक नयी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कंपनी के सब्सक्राइबर घटे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि बीएसएनएल ने पिछले साल अक्टूबर के महीने में 23,000 से अधिक ग्राहक खो दिए थे। बाजार हिस्सेदारी के मामले में कंपनी को सितंबर के मुकाबले कोई फायदाा नहीं हुआ। इसकी 9.73 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी बरकरार रही। इस हफ्ते की शुरुआत में, बीएसएनएल ने अपने 2399 रुपये वाले प्लान के साथ 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी की पेशकश शुरू की है। नए साल के अवसर पर कंपनी ने 2,399 प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ये ऑफर पेश किया है। ये ऑफर फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी के साथ आ रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
