अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए 96 रुपये और 236 रुपये वाले दो नए प्लान उतारे हैं।
नई दिल्ली: अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए 96 रुपये और 236 रुपये वाले दो नए प्लान उतारे हैं। बता दें कि एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया जहां एक तरफ अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान्स पेश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने यूजर्स के लिए प्लान्स मार्केट में उतार रही है। इसके अलावा दूसरी कंपनियों ने कुछ समय पहले ही अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में कटौती की थी। लेकिन बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को पुरानी दरों पर ही प्लान्स उपलब्ध कराए हैं। यूजर्स को बेहतर सर्विस देने की कोशिश में कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं जिसमें पहला प्लान 96 रुपये और दूसरा 236 रुपये है। इन प्लान्स में प्रतिदिन 10 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। BSNL का नया ब्रॉडबैंड प्लान, कम कीमत में मिलेगा 100GB डेटा ये भी पढ़ें
बीएसएनएल के दो नए प्लान
जानिए बीएसएनएल के 96 रु के प्लान डिटेल
बता दें कि बीएसएनएल के 96 रुपये वाले 4जी प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ यूजर को हर दिन 10जीबी डेटा दिया जा रहा है, इसका मतलब प्लान के साथ कुल 280जीबी डेटा मुहैया कराया जा रहा है। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि इस प्लान के साथ केवल डेटा मिलेगा, यूजर को कॉल या फिर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी।
जानिए बीएसएनएल के 236 रु के प्लान डिटेल
बीएसएनएल के 236 रुपये वाले 4जी प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें प्रतिदिन 10 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। पूरी वैधता में यूजर्स को 840 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान में कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट नहीं दिए जा रहे हैं। इन प्लान्स की स्पीड 10Mbps की है।
बीएसएनएल प्लान्स इन सर्किल में उपलब्ध
नए बीएसएनएल प्लान्स 10Mbps की स्पीड के साथ आ रहे हैं। नए प्लान्स अभी आंध्र प्रदेश, कोलकाता, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, , महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों ही 4जी प्लान्स हैं तो ऐसे में यदि आपके पास 3जी सिम है और आप ऊपर बताए गए 4जी प्लान्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको 4जी सिम में अपग्रेड करना होगा।
रिलायंस जियो को टक्कर
रिलायंस जियो इस वक्त देश का ऐसा अकेला ऑपरेटर है जो LTE सर्विस ऑफर कर रहा है। हालांकि, रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में बीएसएनएल जैसा कोई 4G प्लान मौजूद नहीं है। जियो अपने यूजर्स को 251 रुपये का 4G डेटा वाउचर दे रहा है जिसमें 51 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2जीबी डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
