बीएसएनएल ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने आपके लिए काफी अच्छा प्लान लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने आपके लिए काफी अच्छा प्लान लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। इस प्लान की खास बात ये है कि बीएसएनएल के इन प्लान के तहत ग्राहकों को 50Mbps की स्पीड से डेटा दिया जाता है।

हालांकि इस प्लान में जो एक चीज़ ग्राहकों को खल सकती है, वह ये कि ग्राहकों को इसमें कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये प्लान सिर्फ पंजाब सर्किल के लिए ही उपलब्ध कराया गया है, और उस सर्किल की वेबसाइट के मुताबिक इन तीनों प्लान के नाम 200GB CS111, 300GB CS112 और PUN 400GB हैं। बता दें कि इनमें से 200 जीबी बेसिक प्लान है।
ग्राहकों को मिलेगी 50 Mbps की स्पीड
- वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान में ग्राहकों को 50 Mbps की स्पीड से 200GB तक डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 1 महीने की होगी। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 4Mbps हो जाएगी। इस प्लान की कीमत 490 रुपये है।
- बात करें CS112 प्लान की कीमत तो इसकी कीमत 590 रुपये है। ग्राहकों को इसमें भी 50Mbps की स्पीड मिलेगी। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 4 Mbps हो जाएगी। इस प्लान में कुल 300GB डेटा मिलेगा।
- अब बात आखिरी प्लान की करें तो इस प्लान की कीमत 690 रुपये है। ग्राहकों को इसमें 400GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को 50Mbps की स्पीड मिलेगी। आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि ध्यान देने वाली बात ये है कि इनमें से किसी भी प्लान में आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
ग्राहक आसानी से लें सकेंगे फाइबर कनेक्शन
बीएसएनएल ने देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों के लिए पोर्टल पेश किया है ताकि ग्राहक आसानी से फाइबर कनेक्शन ले सके। पोर्टल में एक आसान इंटरफ़ेस दिया गया है जिसमें सभी जरुरी जानकारी भरने के बाद आपके स्थान पर पिनपॉइंट करता है। इसके बाद, फाइबर कनेक्शन के लिए आप प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक ये पोर्टल कस्टमर की डिवाइस से कस्टमर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऑटोमैटिक उसका डेटा कैप्चर कर लेगा। वहीं पोर्टल को बीएसएनएल की वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकता है। पोर्टल में एक ओवर व्यू मैप दिया गया है जिसमें पॉप अप पर अपनी लोकेशन के लिए ग्राहक एड्रेस टाइप कर सकते हैं।
बीएसएनएल के अन्य प्लान
बीएसएनएल के 525 रुपये वाला प्लान में यूजर्स को इस प्लान में 25 एमबीपीएस की स्पीड से 400GB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इस प्लान को मासिक, वार्षिक, द्विवार्षिक और त्रिवार्षिक आधार पर सब्सक्राइब किया जा सकता है।
बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल ने इस प्लान को जून में लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान पर 250 पर मिनट की फेयर पॉलिसी लागू रहेगी। इसके साथ ही यूजर्स को प्लान के साथ पर्सनलाइज्ड रिंग बैंक टोन की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
