नई दिल्ली, मई 9। क्या आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज करा कर थक गए हैं? अगर हां तो यब खबर आपके काफी काम आएगी। क्योंकि यहां हम आपको इस समय मौजूद लंबे प्रीपेड प्लान की जानकारी देंगे। इस समय टेलीकॉम कंपनियों के जो प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, उनमें अधिकतर 365 दिन यानी एक साल के हैं। मगर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का एक प्लान 1 साल से भी ज्यादा लंबा चलता है। बीएसएनएल का एक प्लान पूरे 437 दिनों का है। यानी आप एक ही रिचार्ज पर पैसे खर्च करके करीब 14.5 महीनों तक के लिए फ्री हो जाएंगे। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान की डिटेल।
कितने का बीएसएनएल का यह प्लान
बीएसएनएल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो 2399 रु का है। बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की है। बता दें कि इतनी कीमत पर जियो, एयरटेल और वीआई 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती हैं। मगर बीएसएनएल का यह धांसू प्लान 437 यानी करीब 14.5 महीनों तक चलता रहता है। आगे जानिए प्लान के बेनेफिट के बारे में।
रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 437 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। आपके लिए एक और खुशखबरी है और वो यह कि इस प्लान में अगर आपकी डेली 3 जीबी लिमिट पूरी भी हो जाए तो भी आपको इंटरनेट मिलता रहेगा। जी हां 3 जीबी फास्ट इंटरनेट खत्म होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 437 दिनों तक सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। यानी आपको अलग से कॉलिंग के लिए रिचार्ज पर पैसे नहीं खर्च करने होंगे। यह एक काफी दमदार बेनेफिट है। इस प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। लॉन्ग टर्म प्लान्स में बीएसएनएल का यह प्लान सबसे बेस्ट है।
जानिए प्लान के बाकी बेनेफिट
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में कई और भी बेनेफिट मिलते हैं। बता दें कि आपको एरोज नाउ इंटरटेनमेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। साथ ही फ्री में पीआरबीटी डिफॉल्ट ट्यून भी दी जाएगी। इस लिहाज से यह एक ऑल-राउंडर प्लान बनता है, जिसमें डेटा, कॉलिंग, एसएमएस, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फ्री ट्यून दी जा रही है।
सस्ते में साल भर चलाएं मोबाइल
बीएसएनएल का एक 109 रु वाला बेहद सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की है। यदि आप साल में पांच बार हर 75 दिन बाद इसी प्लान को रिचार्ज कराएं तो आपका कुल खर्च आएगा 545 रु। वहीं 75 दिनों की वैलिडिटी को 5 बार जमा करने पर कुल दिन होते हैं 375। यानी आप 545 रु में 375 दिनों तक मोबाइल चला सकते हैं। इससे सस्ता आपको कोई सालाना प्लान नहीं मिल सकता। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलती है। मगर ये बेनेफिट केवल शुरुआती 20 दिनों के लिए रहता है। ये प्लान केवल केरल टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। सस्ते प्लान की कैटेगरी में यह काफी किफायती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
