बीएसएनएल ने हाल ही में कई प्लान्स पेश किए हैं। दूसरे टेलिकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वीआई के प्लान महंगे होने के बाद बीएसएनएल को जबरदस्त फायदा हुआ है।
नई दिल्ली, मार्च 2। बीएसएनएल ने हाल ही में कई प्लान्स पेश किए हैं। दूसरे टेलिकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वीआई के प्लान महंगे होने के बाद बीएसएनएल को जबरदस्त फायदा हुआ है। लाखों लोग बीएसएनएल में स्विच हो गए हैं। अब बीएसएनएल ने यूजर्स को जोरदार झटका दिया है। उसने अपने एक कम कीमत वाले प्लान की वैलिडिटी और डेटा कम कर दिया है।
1 मार्च से लागू है बदलाव
सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 249 रुपये वाले अपने फर्स्ट रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में रिवीजन की घोषणा की है। 249 रुपये वाला प्लान, कंपनी के सबसे पॉप्युलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान एफआरसी में से एक है। जानकारी दें कि यह रिवीजन सभी टेलिकॉम सर्किल्स में 1 मार्च 2022 से लागू है। केरल टेलिकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 249 रुपये वाले एफआरसी प्लान से अपने नंबर ऐक्टिवेट कराने वाले नए बीएसएनएल प्रीपेड मोबाइल कस्टमर्स को 1 मार्च 2022 से 45 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और दूसरे बेनेफिट मिलेंगे।

वैलिडिटी के साथ घट गया डेटा भी
बीएसएनएल के 249 रुपये वाले फर्स्ट रिचार्ज प्लान में अब तक 60 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। प्लान में अब वैलिडिटी घटकर 45 दिन की रह गई है। प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा मिलता है। यानी, प्लान में पहले 120जीबी डेटा मिलता था, जो कि 1 मार्च से घटकर 90जीबी डेटा रह जाएगा। यानी, इस फर्स्ट रिचार्ज प्लान में अब 30जीबी कम डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी। बीएसएनएल के इस फर्स्ट रिचार्ज प्लान में बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यानी, आप किसी भी नंबर पर फ्री में कॉल कर सकते हैं। प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी। इस प्लान के साथ मिलने वाले मौजूदा Freebies में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बीएसएनएल के 4 रीचार्ज प्लान
बीएसएनएल 97 रु प्लान
बीएसएनएल के इस किफायती रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 18 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। 18 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यूज़र्स को प्लान के तहत अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स भी शामिल है। 18 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में कुल मिलाकर 36 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है।
बीएसएनएल 118 रु प्लान
बीएसएनएल का 108 रुपये वाला प्लान 26 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। डेली 0.5GB जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है।
बीएसएनएल 139 रु प्लान
बीएसएनएल का 139 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है। इस प्लान में भी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है। रोज़ाना 2 जीबी डाटा प्रदान किया जाता है।
बीएसएनएल 149 रु प्लान
बीएसएनएल का 149 रुपये वाला प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है। डेली 1 जीबी डाटा ही प्रदान करता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications