नयी दिल्ली। देश की 4 बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान सबसे किफायती और सस्ते हैं। ग्राहकों के फायदे और उन्हें आकर्षित करने के लिए कंपनी लगभग हर हफ्ते कोई नया प्लान पेश कर देती है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन से तुलना की जाए तो बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में ज्यादा प्लान्स मिलते हैं। बीएसएनएल ने अब एक नया प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 100 रुपये से भी कम है। खास बात ये है कि 100 रु से कम के इस प्लान में आपको रोज 3 जीबी डेटा और कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। आइये जानते हैं बीएसएनएल के नए प्लान के बारे में।
नया प्लान सिर्फ 78 रु का
बीएसएनएल का नया प्लान सिर्फ 78 रु का है। इस प्लान में आपको रोज 3 जीबी डेटा के साथ सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इतना ही नहीं आपको इस प्लान के रिचार्ज पर Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी 8 दिनों की है। ये प्लान हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में उपलब्ध है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात और गोवा के ग्राहक भी इस पैक का फायदा उठा सकते हैं। पंजाब, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के लोग भी इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बीएसएनएल के अन्य 3 जीबी डेटा वाले प्लान
बीएसएनएल के 247 रु वाले प्लान में भी ग्राहकों को रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। इतना ही नहीं आपको इस प्लान में रोज 100 एसएमएस और सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। हालांकि ये प्लान पूरे देश में तो नहीं मगर अधिकतर सर्किलों में उपलब्ध है। बीसएनएल के 997 रु वाले प्लान में आपको 6 महीनों की वैलिडिटी के साथ रोज 3 जीबी डेटा, सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। ये प्लान भी देश भर के ज्यादातर सर्किलों में उपलब्ध है।
365 दिन वाला दमदार प्लान
बीएसएनएल का यह बेहद शानदार प्लान है। इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। पूरे साल आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही रोज एसएमएसएस के अलावा आपको हर नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1999 रु है। इस प्लान में मुफ्त कॉलर ट्यून भी मिलती है। साथ ही Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि ये बेनेफिट आपको सिर्फ 2 महीनों के लिए मिलेगा।
जियो के रोज 3 जीबी वाले प्लान
रिलायंस जियो के रोज 3 जीबी वाले 2 प्लान हैं। इनमें पहला है 349 रु का, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। 349 रु के रिचार्ज पर आपको रोज 3 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही जियो से जियो अनिलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के अलावा बाकी नेटवर्कों पर कॉल के लिए 1000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। वहीं जियो का दूसरा प्लान है 999 रु का। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 3 जीबी डेटा के अलावा आपको रोज 100 एसएमएस, जियो से जियो अनिलिमिटेड कॉलिंग और बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इन दोनों प्लान्स में आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications