नयी दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने वाली इकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ही है। इन चारों कंपनियों के बीच ग्राहकों की संख्या, इनकम, एआरपीयू (प्रति ग्राहक औसत आमदनी) जैसी बढ़ाने को लेकर तगड़ा कॉम्पिटीशन रहता है। चारों ही कंपनियां सस्ते, किफायती और खास कर ज्यादा से ज्यादा डेटा बेनेफिट वाले प्लान पेश करती रहती हैं। टेलीकॉम कंपनियों की कोशिश रहती है कि किफायती दामों पर ग्राहकों को अधिक डेटा दिया जाए, जो उनकी जरूरत को भी पूरा करे। बीएसएनएल ने भी एक से एक शानदार प्लान पेश किये हैं। खास बात यह है कि अगर डेटा बेनेफिट के मामले में देखें तो बीएसएनएल के प्लान बाकी कंपनियों पर भारी पड़ते हैं। क्योंकि बीएसएनएल कम दाम वाले ढेरों प्लान हैं। बीएसएनएल का ऐसा ही एक प्लान है 97 रुपये का। 100 रुपये से कम के इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। आइये जानते हैं प्लान के बारे में विस्तार से।
मिलता है कुल 36 जीबी डेटा
बीएसएनएल के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है। आपको इस प्लान में रोज 2 जीबी डेटा यानी कुल 36 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। इसके अलावा आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। बता दें कि प्राइवेट कंपनियों में जियो के प्लान अधिक किफायती माने जाते हैं, मगर जियो अपने प्लानों में अब अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट नहीं देती। जियो अपने नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए सीमित मुफ्त मिनट देती है।
एयरटेल के 97 रु वाले प्लान से करें तुलना
जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि बीएसएनएल के प्लान डेटा के मामले में सबसे बेहतर हैं तो हम एयरटेल के 97 रुपये वाले से इसके इतने रु वाले प्लान की तुलना करते हैं। एयरटेल, जो जियो से पहले देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हुआ करती थी, के 97 रुपये वाले प्लान में आपको सिर्फ 500 एमबी डेटा मिलता है। अब तुलना कीजिए 36 जीबी और 500 एमबी की। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है, यानी बीएसएनएल से 4 दिन कम। बीएसएनएल आपको अधिक दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग भी देती है। इसलिए 97 रुपये के रिचार्ज में बीएसएनएल एयरटेल के मुकाबले कहीं अधिक बेनेफिट देती है।
बीएसएनएल के दूसरे सस्ते प्लान
बीएसएनएल के और भी एक से एक सस्ते प्लान मौजूद हैं। बीएसएनएल के 16 रुपये के प्लान में 2 जीबी डेटा मिलता है, जो एक दिन के लिए वैलिड रहता है। इसके बाद 39 रुपये का प्लान है, जिसमें 5 दिनों की वैलिडिटी के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके 48 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के लिए कुल 5 जीबी डेटा मिलता है। इसी तरह 96 रुपये की योजना में 11 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी भी 30 दिनों की है। इसके अलावा 56 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 14 दिनों की है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications