नयी दिल्ली। देश की प्रमुख 4 टेलीकॉम कंपनियों में से एक बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को एक और तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बेनेफिट बढ़ा दिए हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से टक्कर लेने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इस तरह के बेनेफिट अकसर अपने ग्राहकों को देती है। साथ ही नए ग्राहकों को लुभाने के लिए भी प्लान में बदलाव किए जाते हैं। जहां तक प्लान का सवाल है तो बीएसएनएल के कई दमदार प्लान जियो से भी बेहतर हैं। इनमें आपको कम पैसों में अधिक डेटा और कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं। अब बात करते हैं बीएसनएल के नए कदम की। बीएसएनएल के नए बदलाव से कंपनी को ग्राहकों को एमटीएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
अभी तक नहीं थे ये बेनेफिट
बता दें कि बीएसएनएल ग्राहकों के लिए अभी तक एमटीएनएल नेटवर्क पर ये बेनेफिट नहीं मिलते थे। मगर बीएसएनएल ग्राहक अब एमटीएनएल नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस का फायदा उठा सकेंगे। इसका मतलब यह है कि बीएसएनएल ग्राहक मुंबई और दिल्ली सर्कल में और एमटीएनएल नेटवर्क पर होने पर मुफ्त कॉल या एसएमएस का बेनेफिट नहीं ले पा रहे थे। बीएसएनएल का यह कदम 97 रुपये से शुरू होने वाल प्रीपेड प्लान पर लागू होगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल के चेन्नई डिवीजन ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसके मुताबिक ये नया बदलाव 25 प्रीपेड रिचार्ज प्लान, प्रीपेड वाउचर्स और फर्स्ट रिचार्ज कूपन्स पर लागू होगा।
इन प्लान्स पर मिलेगा लाभ
बीएसएनएल के नए कदम को ऐसे समझें कि अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट का विस्तार अब एमटीएनएल रोमिंग पर कर दिया गया है। बीएसएनएल ग्राहकों को जिन प्लान्स पर ये बेनेफिट मिलेगा उनमें 99 रुपये, 104 रुपये, 349 रुपये, 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ-साथ 97 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये, 199 रुपये, 247 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 447 रुपये, 499 रुपये और 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स और 106 रुपये, 107 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये, 365 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 997 रुपये, 1,699 रुपये और 1,999 रुपये वाले प्रीपेड वाउचर्स और फर्स्ट रिचार्ज कूपन्स शामिल हैं।
इन सर्किलों में हुआ लागू
बीएसएनएल के ये बेनेफिट कंपनी के चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल में 12 मई से लागू हो चुके हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इन बेनेफिट्स को पूरे देश में भी लागू किया जा सकता है। इससे पहले बीएसएनएल ने अपने प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर की सीमा को 19 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था। बीएसएनएल ने घर से काम करने वालों को ग्राहकों के लिए "Work@Home" प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर पेश किया था। इस प्लान में आपको 10 एमबीपीएस की स्पीड पर रोज 5 जीबी डेटा मिलता है। 5 जीबी डेटा लिमिट पूरी होने पर भी आपको 1 एमबी की स्पीड डेटा मिलता रहेगा।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications