नई दिल्ली, जनवरी 6। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने मौजूदा और नये ग्राहकों के लिए नये नये ऑफर लाती रहती है। अब एक खास ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर पहले भी पेश किया गया है। ये है फ्री 4जी सिम का ऑफर। कंपनी 31 मार्च, 2022 तक मुफ्त 4जी सिम दे रही है। फिलहाल बीएसएनएल की तरफ से यह ऑफर केवल केरल टेलीकॉम सर्किल में शुरू किया गया है, मगर उम्मीद है कि अन्य टेलीकॉम सर्किलों में भी इस ऑफर को शुरू किया जाएगा। वे लोग जो बीएसएनएल में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी केवल प्रीपेड प्लान के रिचार्ज के लिए पैसे देने होंगे। उन्हें किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
बीएसएनएल का खास ऑफर
बात करें बीएसएनएल के प्लान्स की, तो ये 106 रुपये से शुरू होते हैं। मगर इस समय बीएसएनएल के एक अन्य खास ऑफर की बात करना जरूरी है। इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है। इस प्लान के तहत 60 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। इस ऑफर की अवधि को 15 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ये प्लान 365 दिनों का है, मगर ऑफर के तहत आपके फोन पर ये प्लान 425 दिनों तक वैलिड रहेगा।
249 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का 249 रुपये वाला एक एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। मगर ध्यान रहे कि यह केवल फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) है और यह केवल नए ग्राहकों के लिए लागू होगा। इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। 2 जीबी डेली डेटा खत्म होने के बाद आपको 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
300 दिन वाला प्लान
बीएसएनएल के सबसे अधिक लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में से एक है 397 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान। इस प्लान की वैलिडिटी 300 दिनों की है। यानी आप 397 रु में 300 दिन मोबाइल एक्टिव रख सकते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। डेली लिमिट के बाद आपको 80 केबीपीएस पर इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में फ्री बेनेफिट्स 60 दिनों के लिए मिलेंगे।
बीएसएनएल का नया प्लान
बीएसएनएल ने नए प्रीमियम ओटीटी बेनेफिट्स के साथ 999 रुपये वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान भी लॉन्च किया है। ये एक फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) प्लान है, जिसे सुपर स्टार प्रीमियम प्लस भी नाम दिया गया है। ये प्लान सभी दूरसंचार सर्किलों में उपलब्ध है। सुपर स्टार प्रीमियम प्लस योजना में आपको 8 अलग-अलग ओटीटी ऐप का प्रीमियम कंटेंट मिलेगा।
ये हैं वे 8 प्लेटफॉर्म
आपको बीएसएनएल के 999 रु वाले ब्रॉडबैंड प्लान में लायंस गेट एलएलपी, शेमारू मी और शेमारू गुजराती, हंगामा म्यूजिक और हंगामा प्ले एसवीओडी, सोनी लिव प्रीमियम, ज़ी5 प्रीमियम, वूट सेलेक्ट और यपटीवी लाइव और यपटीवी का एक्सेस मिलेगा। बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान सुपर स्टार प्रीमियम -2 और फाइबर प्रीमियम को बंद भी किया है। जिन ग्राहकों के पास ये प्लान हैं, वे इसका बेनेफिट लेते रहेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications