नई दिल्ली, मई 25। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने एक खास प्लान की वैलिडिटी फ्री में बढ़ाने का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने 2399 रुपये की कीमत वाले अपने सालाना प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी को प्रचार अवधि (प्रमोशनल पीरियड) के लिए 90 दिनों तक बढ़ाया है। यह प्लान अब 20 अगस्त 2021 तक चलेगा।
455 दिन तक चलेगा मोबाइल
इस प्लान की वैलिडिटी वैसे 365 दिनों की है। मगर कंपनी ने इसकी वैलिडिटी में 90 दिन का इजाफा किया है। आप इस ऑफर का फायदा 20 अगस्त तक ले सकते हैं। ये ऑफर 23 मई से लागू हो चुका है। 365 दिन वाले प्लान में 90 दिनों की फ्री एक्सट्रा वैलिडिटी से आपका मोबाइल एक ही रिचार्ज पर 455 दिनों तक चलेगा। आपको एक रिचार्ज कराने के बाद 455 दिनों तक रिचार्ज पर कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा।
रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान के बेनेफिट की बात करें तो आपको रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा। 455 दिनों तक आपको डेली 3 जीबी डेटा मिलता रहेगा। इसी तरह ये प्लान सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है। आपको रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ मुफ्त पीआरबीटी और मुफ्त एरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेंगी।
एक और ऑफर का ऐलान
2399 रु वाले प्लान का एक और बेनेफिट यह है कि अगर आपकी डेली 3 जीबी की लिमिट पूरी हो जाए तो भी आप 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल करते रह सकते हैं। यानी आपका इंटरनेट खत्म ही नहीं होगा। मगर 3 जीबी हाई स्पीड के डेटा के बाद उसकी रफ्तार कम हो जाएगी। बीएसएनएल ने एक और ऑफर का ऐलान किया है। बीएसएनएल ने 100 रुपये के टॉप अप पर 90 दिनों तक फुल टॉक टाइम देने को कहा है।
जियो, एयरटेल और वीआई के सालाना प्लान
जहां बीएसएनएल 2399 रु में 455 दिन वाला प्लान दे रही है। वहीं जियो, एयरटेल और वीआई इससे ज्यादा कीमत पर सिर्फ 365 दिन के ही प्लान पेश कर रही हैं। जियो के 2399 रु और 2599 रु, एय़रटेल के 2498 रु और 2698 रु तथा वीआई के 2399 रु और 2595 रु वाले सालाना प्लान मौजूद हैं।
जानिए प्लान्स की डिटेल
जियो का 2399 रु वाला प्लान अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 2 जीबी डेली डेटा और रोज 100 एमएसएम देता है। आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जियो के 2599 रु वाले प्लान के यही बेनेफिट हैं। बस उसमें डिजनी + हॉटस्टार का एक साल का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के 2498 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 2 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इसके 2698 रु वाले प्लान में सिर्फ डिजनी + हॉटस्टार का एक साल का वीआईपी सब्सक्रिप्शन अतिरिक्त मिलता है। वीआई के 2399 रु के रिचार्ज पर 365 दिन तक रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है, जबकि इसके 2595 रु वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
