कोरानावायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लागू किया है। फिलहाल कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा।
नई दिल्ली: कोरानावायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लागू किया है। फिलहाल कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स को हर बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नए प्लान या रिवाइज प्लान बाजार में उतार रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर से बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को खास तोहफा देते हुए वर्क फ्रॉम होम ऑफर को 21 जून तक एक्सटेंड कर दिया है। जी हां भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने वर्क फ्रॉम होम ब्रॉडबैंड प्लान को 20 जून तक बढ़ाने का एलान किया है। बीएसएनएल के इस प्लान को पहली बार मार्च में एक महीने के लिए लॉन्च किया गया था, उसकी इसकी वैधता को 19 मई तक बढ़ाया गया था। वहीं अब कंपनी ने इसकी वैधता को फिर से बढ़ाने का फैसला लिया है। बीएसएनएल के इस वर्क फ्रॉम होम प्लान की वैधता बढ़ने की जानकारी बीएसएनएल की चेन्नई टीम ने दी है।

सिर्फ ब्रॉडबैंड या लैंडलाइन कनेक्शन वालें ग्राहकों को मिलेगा
बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत फ्री में एक ई-मेल आईडी भी मिल रही है जिसके साथ 1 जीबी स्टोरेज फ्री है। बीएसएनएल ने कहा है कि रोजाना फ्री में मिलने वाले 5जीबी डाटा खत्म होने के बाद ग्राहकों को 1एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता रहेगा। बीएसएनएल का यह वर्क एट होम ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड या लैंडलाइन कनेक्शन है। नए ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए लैंडलाइन यूजर्स 1800-345-1504 पर कॉल कर सकते हैं।
बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में एक खास लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इस प्री-पेड प्लान में उपभोक्ताओं को 600 दिनों की वैधता के साथ असीमित कॉलिंग की सुविधा मिली है। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को इस पैक में डाटा की सुविधा नहीं देगी। अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस लॉन्ग-टर्म प्लान में केवल अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस देगी। लेकिन इस प्री-पेड प्लान में डाटा की सुविधा नहीं दी गई है।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications