नई दिल्ली, अप्रैल 21। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी एक बार फिर से फ्री 4जी सिम ऑफर लेकर आई है। बीएसएनएल ने 30 जून 2021 तक प्रीपेड कनेक्शन के लिए नयी मुफ्त 4 जी सिम ऑफर की शुरुआत की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बीएसएनएल ने इस तरह का ऑफर शुरू किया है। कंपनी इससे पहले भी प्रमोशनल पीरियड के लिए ऐसा ऑफर पेश कर चुकी है। इस ऑफर से बीएसएनएल का मकसद यूजर्स को फ्री सिम देकर अपनी एक्टिवेशन बढ़ाना है।
किसे और कैसे मिलेगी फ्री सिम
नए सिम यूजर्स के साथ ही एमएनपी पोर्ट-इन ग्राहक मुफ्त 4 जी सिम ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यानी अगर किसी अन्य कंपनी का यूजर अपने नंबर को बीएसएनएल में पोर्ट कराता है तो वे भी फ्री सिम ले सकता है। हालांकि फ्री सिम सिर्फ 100 रुपये से ऊपर का फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) लेने वाले ग्राहकों की ही मिलेगी। बीएसएनएल यूजर्स कस्टमर केयर सेंटर या अपने नजदीकी बीएसएनएल रिटेलर की दुकान से सिम ले सकते हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सिम लेने के लिए आपको आईडी और एडरेस प्रूफ के साथ बाकी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। बीएसएनएल ग्राहकों को 4जी सर्विस देने लिए 3जी साइट्स को अपग्रेड करने का काम कर रही है। बीएसएनएल 50,000 टॉवर अपग्रेड कर रही है। बीएसएनएल टावर्क को अपडेट करने के लिए जिन कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, उनमें नोकिया, सैमसंग और एरिक्सन शामिल हैं।
बीएसएनएल के तीन टार्गेट
फ्री सिम ऑफर से बीएसएनएल अपने तीन टार्गेट पूरे करना चाहती है। इनमें ग्राहकों की संख्या बढ़ाना, अपनी इनकम बढ़ाना और मासिक सिम सेल्स टार्गेट पूरा करना है। कंपनी का यह ऑफर 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो कि 30 जून तक चलेगा। इस योजना में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। कंपनी ने हाल ही में अपनी प्रीपेड योजनाओं से फेयर यूसेज पॉलिसी को हटाया है।
कौन-कौन से हैं प्लान
बाकी कंपनियों की तरह बीएसएनएल के पास भी कई सारे 4जी प्लान्स हैं। इनमें 56 रु, 187 रु, 151 रु, 251 रु, 153 रु, 365 रु, 399 रु, 429 रु, 485 रु, 666 रु, 997 रु, 1,098 रु, 1,999 रु, 2,399 रु, 7 रु, और 16 रु वाला प्लान शामिल है।
कौन सा प्लान चुनें
फ्री 4 जी सिम लेने के लिए आपको 100 रु से अधिक का रिचार्ज कराना है तो आप 249 रु वाला प्लान ले सकते हैं जिसमें रोज 2 जीबी डेटा और 60 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के अलावा आपको डेली मिलता है। इसी तरह 298 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। 298 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोज 1 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। कंपनी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 99 रुपये में गूगल नेस्ट मिनी और 199 रु में गूगल नेस्ट हब दे रही है। यह ऑफ़र 14 जुलाई, 2021 तक 90 दिनों की प्रमोशनल अवधि के लिए उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications