नयी दिल्ली। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए रिचार्ज पर नए-नए ऑफर पेश करता रहता है। एक बात जो बीएसएनएल ने अब तक नहीं कर पाई वो है देश भर में 4जी सेवाओं की शुरुआत। इससे कंपनी की इनकम में निगेटिव ग्रोथ हुई है। मगर इस नुकसान की भरपाई के लिए और ग्राहकों को अपने 3जी नेटवर्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए बीएसएनएल सस्ते प्लान और उस पर दिलचस्प ऑफर पेश करती रहती है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने एक नया ऑफर पेश किया है। बीएसएनएल के वे ग्राहक जो ऑफर के नियमों का पालन करके रिचार्ज करेंगे उन्हें अतिरिक्त टॉक टाइम मिलेगा। बीएसएनएल के नए ऑफर तहत आपको 20 फीसदी तक का अतिरिक्त टॉक टाइम मिल सकता है। आइए जानते हैं ऑफर की पूरी डिटेल।
600 रु तक एक्स्ट्रा टॉक टाइम
बीएसएनएल ग्राहकों को अतिरिक्त टॉक टाइम पाने का मौका दे रही है। ग्राहत 600 रुपये तक का अतिरिक्त टॉक टाइम पा सकते हैं। जो लोग 100 रुपये से रिचार्ज करेंगे, उन्हें 100 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। 110 रुपये के रिचार्ज कराने वाले लोगों को 110 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। इसी तरह 150 रुपये के रिचार्ज पर इतनी ही राशि का अतिरिक्त टॉक टाइम मिलेगा। यानी यहां तक के प्लान्स में फुल टॉक टाइम तो मिलेगा मगर एक्स्ट्रा टॉक टाइम नहीं मिलेगा। अतिरिक्त टॉक टाइम ऑफर 220 रुपये के रिचार्ज से शुरू होता है। 220 रुपये के रिचार्ज के साथ ग्राहकों को टॉक टाइम में 240 रुपये मिलेंगे। 550 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को 575 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा।
महंगे प्लान्स पर ज्यादा एक्स्ट्रा टॉक टाइम
बीएसएनएल के कई ऐसे प्लान हैं जो लंबी अवधि वाले और महंगे हैं। ये प्लान ज्यादा अतिरिक्त टॉक टाइम प्रदान करते हैं। 1,100 रुपये के प्लान पर ग्राहकों को 1,200 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। ऑफर के तहत आखिरी दो प्लान 2,000 रुपये और 3,000 रुपये के हैं। जो ग्राहक 2,000 रुपये का प्लान चुनते हैं उन्हें कुल 2,300 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा और जो ग्राहक 3,000 रुपये के प्लान को चुनते हैं उन्हें कुल 600 रुपये का अतिरिक्त टॉकटाइम देते हुए 3,600 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। 3000 रु के रिचार्ज पर 600 रु का एक्स्ट्रा टॉक टाइम का मतलब है 20 फीसदी फ्री एक्स्ट्रा टॉक टाइम।
कब तक है ऑफर
ध्यान रहे कि ये ऑफर सीमित समय के लिए है। ग्राहक 6 अक्टूबर 2020 तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान रखने वाली एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ऑफर केवल तभी काम करेगा जब ग्राहक रविवार को रिचार्ज करेंगे। यानी आपको इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सिर्फ रविवार को ही रिचार्ज करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
