अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए टेलिकॉम कंपनियां लगातार ऑफर और सस्ते रिचार्ज प्लान की पेशकश में लगी रहती है। इसी बीच बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान्स ने भारतीय बाजार में दस्तक दी है।
नई दिल्ली, फरवरी 8। अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए टेलिकॉम कंपनियां लगातार ऑफर और सस्ते रिचार्ज प्लान की पेशकश में लगी रहती है। इसी बीच बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान्स ने भारतीय बाजार में दस्तक दी है। यह एक प्रीपेड सेगमेंट का रिचार्ज प्लान्स है और इसकी कीमत 200 रुपये कम है। इस प्लान्स के तहत यूजर्स को 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो अपने आप में एक आकर्षक बेनेफिट्स हैं। इस प्लान्स के तहत यूजर्स को कई और बेनेफिट्स भी मिलते हैं और इसका मुकाबला रिलायंस जियो और एयरटेल से होगा।

नया प्लान 197 रुपये का
जी हां बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की रेंज को बढ़ाते हुए एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया प्लान 197 रुपये का है। इस प्लान में कंपनी 150 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट ऑफर कर रही है। चलिए जानते हैं कंपनी के इस प्लान में क्या-क्या ऑफर किया जा रहा है। सिर्फ 7 रुपये में Jio दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, जानिए डिटेल
150 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा आकर्षक ऑफर
बीएसएनएल के इस प्लान में कंपनी 150 दिन की वैलिडिटी दे रही है। प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी दिया जा रहा है। हालांकि, प्लान में मिलने वाले कॉलिंग और डेटा बेनिफिट का इस्तेमाल आप पहले 18 दिन के लिए ही कर सकते हैं। 18 दिन के बाद प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी खत्म हो जाता है।
अन्य कंपनियों को मिलेगा टक्कर
इस प्लान में आपको पूरे वैलिडिटी पीरियड तक इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। आउटगोइंग कॉल के लिए यूजर्स को टॉप-अप बैलेंस डलवाना होगा। इसके अलावा प्लान में कंपनी पूरे 150 दिन के लिए फ्री एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल के इस प्लान से एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के 200 रुपये से कम के प्लान्स में सीमित इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलंग का फायदा मिलता है। लेकिन इन सब की वैलिडिटी बीएसएनएल की तुलना में काफी कम है।
जियो को अब मिलेगा टक्कर
जियो का 199 रुपये वाला प्लान कई शानदार बेनिफिट ऑफर करता है। हालांकि, वैलिडिटी के मामले में बीएसएनएल के 197 रुपये वाले प्लान से काफी पीछे है। जियो अपने 199 रुपये वाले प्लान में 23 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इसमें रोज 1.5जीबी डेटा के हिसाब से टोटल 34.5जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। प्लान की खास बात है कि इसमें आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
बीएसएनएल का लॉन्ग टर्म प्लान
बताते चले कि बीएसएनएल ने पिछले सप्ताह अपना नया लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 2999 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 365 दिन यानी एक साल की है। इस प्लान को प्रमोशनल ऑफर के तहत उतारा गया है। इसमें उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और एसएमएस की सेवा दी जाएगी। इसके अलावा प्रीपेड पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 299 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी पेश किया गया है, जिसकी वैधता 30 दिन की है। इसमें यूजर्स को 100एसएमएस के साथ रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications