टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कि तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया
नई दिल्ली, अप्रैल 21। टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कि तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी इस ऑफर में भारत फाइबर यूज़र्स को गूगल नेस्ट और गूगल मिनी स्पीकर को डिस्काउंट के साथ दे रही है।

जी हां बीएसएनएल ने एक बार फिर गूगल ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल भारत फाइबर यूजर्स को गूगल नेस्ट और गूगल मिनी स्पीकर डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेगा। बता दें कि ऑफर सिर्फ 90 दिनों तक ही वैध है। जो कि 14 जुलाई 2021 तक है।
रिचार्ज कराना होगा इतने रु वाला ब्रॉडबैंड प्लान
यूजर्स के लिए यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि, उन्हें 799 रुपए या उसके ऊपर का ब्रॉडबैंड प्लान लेना ही होगा। डिस्काउंटेड ऑफर के तहत यूजर्स को नेस्ट मिनी या गगूल नेस्ट हब स्मार्ट डिवाइस सिर्फ 99 रुपए और 199 रुपए प्रति महीने की चार्ज पर मिलेगा। ऐसे तभी हो पाएगा अगर वो अपने सब्सक्रिप्शन का पूरा पैसा एक बार में भर देते हैं।
यूजर्स को यहां बीएसएनएल ऑनलाइन पोर्टल की मदद से बंडल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ऐसे में उन्हें सालाना, 3 महीने, 6 महीने का सब्सक्रिप्शन फीस एडवांस में देना होगा। अगर कोई भी यूजर इस प्लान को लेना चाहता है तो उसे 10.5 महीने, 20.5 महीने और 30.5 महीने का पेमेंट करना होगा।
ब्रॉडबैंड प्लान्स लेने पर सस्ते में मिलेगा गूगल नेस्ट मिनी
वहीं अगर आप अलग से गूगल नेस्ट मिनी लेते हैं तो आपको 4999 रुपए चुकाने होंगे। लेकिन अगर आप बीएसएनएल फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स लेते हैं तो आपको ये 1287 रुपए का पड़ेगा जहां 13 महीने का आपको प्लान लेना होगा और हर महीने 99 रुपए देने होंगे। वहीं नेस्ट मिनी की कीमत 1188 रुपए पड़ेगी अगर कोई यूजर 12 महीने के लिए प्लान लेता है।
ये है गूगल नेस्ट हब के लिए है चार्ज
गूगल नेस्ट हब की अगर बात करें तो यहां यूजर्स को फिक्स्ड महीने का चार्ज देना होगा जो 1999 रुपए या उससे अधिक है। ये चार्ज 10.5 महीने, 20.5 महीने और 20.5 महीने के लिए देना होगा जो एनुअल, बायनियल और ट्राइनियल पर वन टाइम चार्ज होता है। अलग से गूगल नेस्ट हब लेने के लिए आपको 9999 रुपए चुकाने होंगे। लेकिन बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ नेस्ट हब की कीमत 2587 रुपए हो जाती है। ये तभी हो पाएगा अगर यूजर 13 महीने के लिए 799 रुपए या उससे ऊपर का प्लान लेता है। अगर एक यूजर 12 महीने के लिए ब्रॉडबैंड प्लान लेता है उसे हर महीने 199 रुपए देने होंगे जहां नेस्ट हब की कीमत 2388 रुपए हो जाएगी।
13 रुपये के रिचार्ज पर पाएं 2जीबी डेटा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अब तक का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान लेकर आ गई है। जो कि वाकई एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। बीएसएनएल 15 रुपये से भी कम रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2जीबी डेटा मुहैया कराया जाएगा। जी हां बीएसएनएल के 13 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2जीबी डेटा मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में अगर आपको इमरजेंसी में कोई ऐसा प्लान चाहिए जिसकी कीमत ज़्यादा न हो तो आपके लिए ये प्लान बेस्ट साबित हो सकता है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications