नयी दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल और प्राइवेट नेटवर्क वोडाफोन ने एक खास फैसला लिया है। इन दोनों कंपनियों ने अपने नेटवर्कों का नाम बदल दिया है। दोनों कंपनियों ने ये फैसला कोरोनावायरस के बीच ग्राहकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए लिया है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन कर रखा है। सरकार के निर्णय का समर्थन करने के लिए बीएसएनएल ने अपने नेटवर्क का नाम बीएसएनएल मोबाइल से बदलकर "BSNL Stay at Home" कर दिया है। इसी तरह Vodafone Idea ने भी संकट के बीच जागरूकता फैलाने के लिए अपने नेटवर्क के नाम में एक अतिरिक्त शब्द जोड़ा है। अब वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क का नाम "Vodafone-Be Safe" होगा। इतना ही नहीं, बल्कि दूरसंचार विभाग ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को अपनी डिफॉल्ट कॉलर ट्यून्स को 30 सेकंड के कोरोनावायरस प्रिवेंशन कॉलर ट्यून में बदलने का भी निर्देश दिया है।
वोडाफोन को मिला मिक्स्ड रेस्पोंस
वोडाफोन को बदले हुए नेटवर्क के नाम के बारे में कई ट्वीट मिले हैं। जहां कुछ लोगों ने कंपनी के इस कदम की सराहना की है, वहीं कुछ यूजर्स ने वोडाफोन द्वारा लिए गए नए फैसले से खुश नहीं है है। नकारात्मक टिप्पणियों के पीछे मुख्य कारण नेटवर्क टॉवर मामले के साथ एजीआर बकाया के कारण कंपनी का वर्तमान वित्तीय संकट है। मगर फिर भी इन दोनों कंपनियों ने थोड़ा ही सही अपनी तरफ से जागरूकता फैलाने का काम किया है। भारत में कोरोनावायरस पॉजिटिव केस 1637 हो गये हैं। जबकि मौतों का आंकड़ा 50 के करीब है।
वोडाफोन ने दिए फ्री बेनेफिट
ट्राई ने लॉकडाउन के दौरान टेलीकॉम कंपनियों से ग्राहकों के प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने को कहा था। इसलिए वोडाफोन ने कम आय वाले ग्राहकों के लिए प्रीपेड प्लानों की वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। साथ ही उन्हें 10 रुपये का टॉकटाइम क्रेडिट देने का ऐलान किया है। इन ग्राहकों को कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान अपने करीबियों से जुड़े रहने में मदद करने के लिए वोडाफोन ने ये बेनेफिट दिये हैं। वोडाफोन आइडिया की तरफ से प्लान की वैलिडिटी बढ़ाए जाने से वोडाफोन और आइडिया दोनों के लाखों फीचर फोन ग्राहक आने वाली कॉल प्राप्त कर सकेंगे, भले ही उनके प्लान की वैलिडिटी समाप्त हो गई हो।
जियो ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
इस मुश्किल वक्त में रिलायंस जियो ने भी 17 अप्रैल तक 100 मिनट कॉलिंग और 100 टेक्स्ट मैसेज दिये हैं। कंपनी इनके लिए कोई शुल्क नहीं लेगी। जियो ग्राहक अपनी वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल प्राप्त करते रह सकेंगे। जियो ग्राहक 17 अप्रैल 2020 तकदेश में कहीं भी 100 मिनट फ्री कॉलिंग और 100 मुफ्त एसएमएस का लाभ उठा सकते हैं। रिलायंस जियो ने यूपीआई और नेट बैंकिंग रिचार्ज जैसे ऑनलाइन विकल्पों के साथ-साथ एटीएम का उपयोग करके रिचार्ज की सुविधा देने के लिए बैंकों के साथ साझेदारी भी की है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
