BSNL 5G Service: बीएसएनएल (BSNL) ने मोबइल यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा लाया है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल जल्द ही अपनी 5G सर्विस शुरू करने वाला है. हालांकि यह सर्विस अभी देश के कुछ शहरों में ही शुरू की जाएगी.

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, जियो और एयरटल को टक्कर देने की पूरी कोशिश कर रहा है. अब तक 4G और 5G प्लान में एयरटल और जियो का ही दबदबा ज्यादा था. लेकिन जल्द ही 5G की रेस में बीएसएनएल भी शामिल होने वाला है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल भारत संचार निगम लिमिटेड का टावर इस्तेमाल कर 5G सर्विस शुरू करने पर विचार कर रहा है. जिसके बाद जियो और एयरटल की रेस में बीएसएनएल भी शामिल हो जाएगा.
इन शहरों में होगी सर्विस शुरू
यह पता चला है कि एक डोमेस्टिक टेलीकॉम स्टार्टअप कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क का उपयोग करके 5G सर्विस देगी. बीएसएनएल ने यह योजना बनाई है कि कंपनी पहले कुछ शहरों में ट्रायल सर्विस शुरू करेगी.
यह ट्रायल आने वाले एक से तीन महीने में शुरू हो सकता है. यह 5G ट्रायल दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में शुरू किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में बीएसएनएल होल्डिंग 700MHz बैंड का इस्तेमाल करेगा.
शहरों में कहां होगा शुरू?
बीएसएनएल की यह सर्विस शुरूआत में ट्रायल के रूप में दिल्ली, बेंगलुरू, हैदाराबाद में शुरू की जाएगी.
दिल्ली- कनॉट प्लेस, संचार भवन, जेएनयू कैेपस, आईआईटी, इंडियन हैबिटेट सेंटर
बेंगलुरु- गवर्नमेंट इंदौर ऑफिस, गवर्नमेंट ऑफिस
हैदराबाद- आईआईटी
बीएसएनएल देगी जियो और एयरटल को टक्कर
बीएसएनएल मोबाइल यूजर्स में अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है. पिछले महीने देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटल, वोडाफोन ने अपने 4G प्लान की कीमत बढ़ा दी थी. जिसके बाद मोबाइल यूजर्स के सामने बड़ी चिंता आ गई थी. ऐसे समय में बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के जरिए मोबाइल यूजर्स का सहारा बना.
अब बीएसएनएल 5G रेस में भी आने की कोशिश कर रहा है. इससे जियो और एयरटेल कंपनी की टेंशन बढ़ने वाली है.
बीएसएनएल मोबाइल यूजर्स को कम कीमत में हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग की सुविधा देता आया है.
More From GoodReturns

मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक: रविवार-सोमवार को ट्रेनें प्रभावित, घर से निकलने से पहले चेक करें नया टाइम टेबल

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
