नयी दिल्ली। ग्राहकों को लुभाने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल कई शानदार प्रीपेड प्लान पेश करती रहती है। कंपनी ने कोरोना संकट के समय अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए भी कुछ खास प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें घर से काम करने वालों के लिए स्पेशल वर्क फ्रॉम होम प्लान भी शामिल हैं। इसी कड़ी में हाल ही में बीएसएनएल ने एक खास एसटीवी प्लान शुरू किया, जिसमें दैनिक आधार पर बेहद कम खर्च में आपको भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और एसएमएस बेनेफिट मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।
599 रु का है प्लान
जुलाई के पहले हफ्ते में बीएसएनएल ने 599 रु वाला एक बेहद खास प्लान पेश किया था। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। 90 दिनों की वैलिडिटी के लिहाज से इस प्लान के तहत आपका दैनिक खर्च सिर्फ 6.6 रु आएगा। जबकि इस प्लान के बेनेफिट बहुत अच्छे हैं। बीएसएनएल ने ये प्लान लॉकडाउन के दौरान और कोरोना संकट के मद्देनजर घर से काम कर रहे लोगों के लिए शुरू किया है। आइये जानते हैं इस प्लान में मिलनेवाले बेनेफिट के बारे में।
कुल 450 जीबी डेटा मिलेगा
बीएसएनएल के नए 599 रु वाले प्लान में आपको 90 दिनों तक रोज 5 जीबी डेटा मिलेगा। यानी पूरे प्लान की अवधि में आप कुल 450 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। रोज के हिसाब से देखें तो आपको सिर्फ 6.6 रु में 5 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा आपको कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट भी मिलेंगे। आइये जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट के बारे में।
अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेंगे फ्री एसएमएस
बीएसएनएल के 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको रोज 5 जीबी डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। इतना ही नहीं आपको 90 दिनों तक रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनल का यह प्लान वैसे तो पूरे देश में उपलब्ध रहेगा, मगर इसमें दिल्ली और मुंबई शामिल नहीं होंगे। इन दो शहरों को छोड़ कर देश के सभी सर्किलों में कंपनी के इस प्लान का फायदा उठाया जा सकता है।
जियो, एयरटेल और वोडा को टक्कर
बीएसएनएल अपने इस नए 599 रुपये वाले से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से टक्कर ले सकती है। क्योंकि जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने अभी तक रोजाना सिर्फ 3 जीबी डेटा तक के प्लान पेश किए हैं। मालूम हो कि दिसंबर 2019 में होने वाली टैरिफ बढ़ोतरी से पहले रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कुछ प्रीपेड प्लान थे जिनमें रोजाना 4 जीबी से अधिक डेटा दिया जाता था। मगर अब किसी भी प्रीपेड प्लान में ये तीनों अधिकतम 3 जीबी डेटा ही देती हैं। जहां तक बीएसएनएल का सवाल है तो इससे पहले कंपनी ने 551 रुपये का इतने ही दैनिक डेटा बेनेफिट वाला एक प्लान पेश किया था। मगर वो प्लान सिर्फ सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना टेलीकॉम सर्किल तक सीमित था। वहीं बीएसएनएक का 599 रुपये वाला प्रीपेड एसटीवी प्लान देश भर में वैलिड है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications