शेयर बाजार में बजट वाले हफ्ते में जोरदार हलचल दिखा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. रिकॉर्ड रैली में निवेशकों पर भी तगड़ा पैसा बरस रहा. मार्केट कैप के लिहाज से सेंसेक्स की10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 के मार्केट वैल्यू बीते हफ्ते 1.85 लाख करोड़ रुपए बढ़ा.
सबसे आगे सरकारी इंश्योरेंस कंपनी जीवन बीमा निगम यानी LIC रही. फिर IT सेक्टर की कंपनी इंफोसिस का नंबर रहा. इस कतार में RIL और TCS भी पिछड़ गए हैं. बता दें कि बीते हफ्ते सेंसेक्स 728.07 अंक यानी 0.90 फीसदी चढ़कर बंद हुए थे. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 475 लाख करोड़ रुपए के आसपास रहा.
LIC रहा हफ्ते का स्टार
डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक बीते हफ्ते LIC की मार्केट वैल्यू 44,907.49 करोड़ रुपए बढ़ा, जोकि 7.46 लाख करोड़ रुपए हो गया है. इंफोसिस का मार्केट कैप भी 35,665.92 करोड़ रुपए बढ़कर 7.80 लाख करोड़ रुपए हो गया है. ITC का मार्केट कैप हफ्तेभर में 35,363.32 करोड़ रुपए बढ़कर 6.28 लाख करोड़ रुपए हो गया.

HDFC बैंक की भी मार्केट वैल्यू बढ़ी
देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट वैल्यू 30,826.1 करोड़ रुपए बढ़ा है, जोकि उछलकर 15.87 लाख करोड़ रुपए हो गया है. टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू भी 30,282.99 करोड़ रुपए बढ़कर 8.62 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC बैंक का मार्केट कैप भी 8,140.69 करोड़ रुपए बढ़ा है. ये अब 12.30 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
SBI, RIL और HUL को हुआ नुकसान
बाजार में कमजोर प्रदर्शन का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर दिखा. कंपनी का मार्केट कैप हफ्तेभर में 62,008.68 करोड़ रुपए घटा, जोकि 20.41 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. इसके बावजूद RIL देश की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी है.
ICICI बैंक के मार्केट कैप में 28,511.07 करोड़ रुपए घटकर 8.50 लाख करोड़ रुपए पर फिसल गया है. वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मार्केट वैल्यू 23,427.1 करोड़ रुपए घटकर 7.70 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. साथ ही FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी HUL का मार्केट कैप 3,500.89 करोड़ रुपए घटकर 6.37 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
