नई दिल्ली, अगस्त 3। आज शेयर बाजार में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इससे सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। अधिकतर सेक्टरों में हुई अच्छी खरीदारी ने घरेलू इक्विटी मार्केट को 3 अगस्त को उच्च स्तर पर पहुंचा दिया। सेंसेक्स ने 53,887.98 के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी ने इंट्राडे ट्रेड में 16,146.90 का नया रिकॉर्ड बनाया। साथ ही बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने भी क्रमश: 23,443 और 27,232 का रिकॉर्ड स्तर छुआ।

कितने पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
आखिर में सेंसेक्स 873 अंक या 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 53,823.36 पर, जबकि निफ्टी 246 अंक यानी 1.55 फीसदी की तेजी के साथ 16,130.75 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 23,374 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 27,134 पर बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गयी।
कितनी बढ़ी मार्कट कैपिटल
आज पहली बार बीएसई की मार्केट कैपिटल 240 लाख करोड़ रु का आंकड़ा पार कर गयी। अंत में बीएसई की मार्केट कैप 2,40,04,664.28 करोड़ रु पर रही। कल यह 2,37,74,552.27 करोड़ रु पर रही थी। यानी आज निवेशकों की दौलत में 233551.45 करोड़ रु का इजाफा हुआ। शुक्रवार से देखें तो निवेशकों की दौलत 3.5 लाख करोड़ रु से अधिक बढ़ चुकी है। आज बीएसई पर 3,376 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 1,740 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 1,505 शेयर गिरे। 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।
दिग्गज शेयरों का परफॉर्मेंस
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 27 शेयरों में मजबूती और 3 शेयरों में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 3.89 फीसदी, एचडीएफसी में 3.72 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 3.44 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 3.39 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.75 फीसदी और भारती एयरटेल में 2.68 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं बजाज ऑटो में 0.33 फीसदी, टाटा स्टील में 0.20 फीसदी और एनटीपीसी में 0.17 फीसदी की कमजोरी आयी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
