नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज यानी बुधवार 2 दिसंबर 2020 को लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड लिस्ट हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएसई में बेल बजाकर इसे सूचीबद्ध किया। लखनऊ नगर निगम उत्तर भारत का पहला नगर निगम बन गया है, जिसने बॉन्ड जारी कर पैसा जुटाया है। लखनऊ नगर निगम इस बांड के जरिए 200 करोड़ रुपये जुटा रहा है। आज जैसे ही सीएम योगी ने इसकी लिस्टिंग के लिए बैल बजाई इस 200 करोड़ रुपये के बांड के लिए करीब 450 करोड़ रुपये की बोलियां मिल गईं। यानी यह करीब 4.5 गुना ज्यादा अभिदान पाने में सफल रहा। यह 10 साल का बांड और इस पर 8.5 फीसदी सालाना ब्याज दिया जाएगा। बीएइर्स में इससे पहले भी कई नगर निगम अपने बांड लिस्ट करा चुके हैं। यह नगर निगम देश के विभिन्न हिस्सों के हैं। इन नगर निगमों ने 3,690 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें से केवल बीएसई बांड प्लेटफार्म का योगदान 3,175 करोड़ रुपये का है।
बांड को मिला पूर्ण अभिदान
बीएसई ने बतया है कि लखनऊ नगर निगम ने बीएसई बॉन्ड प्लेटफॉर्म पर 450 करोड़ रुपये के लिये 21 बोलियां प्राप्त की हैं, जो कि इश्यू के आकार का 4.5 गुना था। बीएसई ने कहा है कि यह उसके मंच पर नगरपालिका बांड जारी करने का लगातार आठवां सफल मामला है। इससे पता चलता है कि वह नगर निगमों के बीच धन जुटाने का पसंदीदा माध्यम है। बीएसई ने कहा कि अभी तक देश में कुल 11 नगर पालिकाओं ने बॉन्ड जारी किए गए हैं। यह कुल मिलाकर 3,690 करोड़ रुपये के हैं। इनमें से बीएसई बांड प्लेटफार्म का योगदान 3,175 करोड़ रुपये है। इस तरह नगरपालिका बांड बाजार में बीएसई की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत पर है।
जानिए क्या कहा नगर आयुक्त ने
लखनऊ के निगम आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि हम लखनऊ नगर निगम के पहले बांड इश्यू की सफलता से खुश हैं। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के मुताबिक लखनऊ नगर निगम का यह बॉन्ड बाजार उन्मुख और पूरी तरह से पारदर्शी है। इसके जरिए अब स्थानीय प्रशासन को काम की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि राज्य सरकार अब राज्य के अन्य स्थानीय निकायों को भी प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि ऐसा अनुमान है कि आने वाले महीनों में गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा और कानपुर के नगर निगम भी बॉन्ड जारी कर सकते हैं।
सीएम योगी ने इस चुनौती को स्वीकार किया
गौरतलब है कि लखनऊ में 2018 के दौरान इन्वेस्टर्स सम्मिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया था और उसके बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत में अमृत' योजना के तहत पहले नगर निगम के बॉन्ड के रूप में लॉन्च करने के लिए एक चुनौती के रूप में इसे स्वीकार किया था।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications