BSE : स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की तरफ से बुधवार को ऐलान किया गया है कि बीएसई बैंकेक्स के सभी फ्यूचर्स और ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स (एफएंडओ) अब सोमवार को एक्सपायर होंगे। इसकी एक्सपायरी अभी शुक्रवार को होती है। ये नए नियम 16 अक्टूबर से लागू हो जायेंगे।
बीएसई की तरफ से कहा गया है कि सोमवार 16 अक्टूबर से नई एक्सपायरी लागू हो जायेगी। बीएसई के मुताबिक सभी मौजूदा बैंकेक्स कॉन्ट्रैक्ट्स जिनकी एक्सपायरी शुक्रवार की है 13 अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो जाएंगे और ये 16 अक्टूबर 2023 से कारोबार के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

सोमवार की एक्सपायरी वाले सभी नए बैंकेक्स कॉन्ट्रैक्ट्स 13 अक्टूबर 2023 को जनरेट होंगे और इसमें ट्रेडिंग 16 अक्टूबर 2023 से होगी।
एक्सचेंज की तरफ से यह साफ किया गया है कि अगर कोई पब्लिक होलीडे होता है तो फिर इसका पिछले वाले सेशन को एक्सपायरी डेट माना जायेगा। एस एंड पी बीएसई की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला मार्केट सहभागियों के विविध ग्रुप से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसई सेंसेक्स और बैंकेक्स डेरिवेटिव को रिलॉन्च करके डेरिवेटिव मार्केट में एनएसई के एकाधिकार को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर देश के 10 बड़े बैंक के ग्रुप में शामिल, बीएसई बैंकेक्स डेरिवेटिव एनएसई के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।
अब ट्रेडर्स के लिए कब कब एक्सपायरी
ट्रेडर्स को अब 16 अक्टूबर से इस नए एफएंडओ शेड्यूल को फॉलो करना होगा। सोमवार - निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट, बीएसई बैंकेक्स, मंगलवार - निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, बुधवार - बैंक निफ्टी, गुरुवार- निफ्टी 50, शुक्रवार -सेंसेक्स।
अगर हम मौजूदा वक्त की बात करते है तो फिर मौजूदा वक्त में गुरुवार के दिन निफ्टी बैंक कॉन्ट्रैक्ट्स एक्सपायर होते है लेकिन 12 जुलाई को एनएसई की तरफ से ऐलान किया गया था कि 6 सितंबर के बाद उनकी वीकली एक्सपायरी अब बुधवार को होगी, हालांकि, अगर हम मंथली एक्सपायरी की बात करते है तो फिर यह पहले की तरह ही गुरुवार को ही होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
