BSE Share Price; Angel One Share Price : गुरुवार (21 अगस्त) को शेयर बाज़ार में तेजी के बीच बीएसई (Bombay Stock Exchange, BSE) और एंजल वन (Angel One) जैसे शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। इन कंपनियों के शेयरों में यह गिरावटन सेबी चेयरमैन के एक बयान के बाद से आई है। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने इक्विटी डेरिवेटिव्स के पीरियड के संबंध में बयान दिया है।

इस बयान के बाद कारोबारी सत्र में बीएसई के शेयर 6 फीसदी से अधिक टूट गए और इंट्राडे कारोबार में 2,364 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गए। वहीं एंजल वन के शेयर भी 6 फीसदी से अधिक गिरकर 2541 रुपये के इंट्राडे लो पर आ गए।
खबर लिखे जाने तक दोपहर के 12:50 बजे बीएसई के शेयर 5.62 फीसदी की गिरावट के साथ 2,381.70 रुपये पर जबकि एंजल वन के शेयर 5.93 फीसदी की कमज़ोरी के साथ 2559.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
सेबी चेयरमैन ने क्या कहा?
दरअसल, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने फिक्की के वार्षिक कैपिटल मार्केट सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि इक्विटी डेरिवेटिव्स की अवधि बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इक्विटी डेरिवेटिव्स की अवधि बढ़ाने के संबंध में एक परामर्श पत्र जारी किया जाएगा।
सेबी चेयरमैन ने आगे कहा कि नियामक इक्विटी डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की अवधि और मैच्योरिटी में सुधार के साथ-साथ कैश मार्केट में कारोबार बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रहा है।
सेबी ने नियमों की है सख्ती
बता दें कि वैश्विक इक्विटी डेरिवेटिव्स कारोबार में भारत की हिस्सेदारी लगभग 60 फीसदी है, लेकिन रिटेल ट्रेडर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सेबी की एक स्टडी से पता चला है कि 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में रिटेल निवेशकों को 52,400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि प्रोप्राइटरी ट्रेडर्स को 33,000 करोड़ रुपये और विदेशी निवेशकों को 28,000 करोड़ रुपये का ग्रॉस प्रॉफिट हुआ।
नियामक ने हाल ही में नियमों को कड़ा किया है, जिसमें ऑप्शन पोर्टफोलियो में दिन के अंत तक निवेश की सीमा 1,500 करोड़ रुपये तक सीमित करना शामिल है
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
