UltraTech Cement Share: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां रिजल्ट्स सीजन में तिमाही नतीजे जारी कर रही. सितंबर तिमाही में प्रदर्शन के लिहाज से शेयरों में एक्शन भी देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक शेयर सीमेंट सेक्टर है, जोकि मंगलवार को फोकस में रहने वाला है. अल्ट्राटेक सीमेंट ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कमजोर नतीजों के चलते आज शेयर में हलचल देखने को मिल सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने नतीजों के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर पर इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी जारी किए हैं.
शेयर पर अगले 12 महीने का टारगेट
अल्ट्राटेक सीमेंट को दूसरी तिमाही में 820 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालाना आधार पर 36 फीसदी गिर गया है. अनुमान से कमजोरी नतीजों के चलते अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर नतीजों के बाद करीब 2 फीसदी तक टूटा. घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर पर ताजा रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें शेयर पर होल्ड की रेटिंग दी है. शेयर पर अगले 12 महीने के लिए 11238 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
अनुमान से कमजोर आंकड़ों का दिखा असर
ब्रोकरेज ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट के वॉल्युम में सालाना आधार पर 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. लेकिन कमजोर रियलाइजेशन की वजह से ऑपरेटिंग प्रॉफिट अनुमान से कमजोर रहा. EBITDA प्रति टन 725 रुपए पर रहा, जोकि पिछले 7 सालों में सबसे कम है. अन्य ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ने शेयर पर एड की रेटिंग दी है. शेयर पर 12000 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

सेंट्रम ब्रोकिंग ने कहा कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट प्रति टन सितंबर 2013 के लेवल पर फिसल गया, जोकि प्राइसिंग पावर को दर्शा रहा. हालांकि, FY25 की दूसरी छमाही में डिमांड और प्राइसिंग को लेकर पॉजिटिव आउटलुक है, क्योंकि सरकारी खर्च में इजाफा होगा.
सितंबर तिमाही में हुआ 820 करोड़ का प्रॉफिट
एक्सचेंज फाइलिंग में अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 820 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 1277 करोड़ रुपए था. तिमाही के दौरान मांग में धीमापन दिखा. इसका असर कीमतों, रियलाइजेशंस और मार्जिन पर दिखा. सीमेंट कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 2.3 फीसदी गिरी है.
बाजार को कंपनी ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025 में कुल आय 15635 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 16012 करोड़ रुपए था. दरअसल, कंपनी वित्तीय प्रदर्शन पर बाढ़, इंफ्रास्ट्रक्चर देरी और मजदूरों की कमी का असर दिखा. क्योंकि इन फैक्टर्स से सीमेंट की मांग तिमाही में कमजोर रही.
अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दूसरी तिमाही में 18 फीसदी गिरा है, जोकि 2239 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग मार्जिन भी गिरकर 13 फीसदी पर आ गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 16 फीसदी थी.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
