India-US Trade Deal; India Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद से दोनों देशों में ट्रेड डील को लेकर 6 दौर की बातचीत हो चुकी है। हाल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के एक बयान के बाद ट्रेड डील के बहुत जल्द होने की उम्मीदें जग गई हैं। अब इस उम्मीद को ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की एक रिपोर्ट ने और बढ़ा दिया है।
इतना ही नहीं, दिग्गज जापानी ब्रोकिंग फर्म नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में ट्रम्प के भारत पर टैरिफ को घटाकर 20 फीसदी किए जाने की संभावनाओं को और बढ़ा दिया है। हालांकि, नोमुरा ने कहा है कि US-इंडिया ट्रेड डील के नतीजे को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों देशों से पॉजिटिव सिंग्नल मिल रहे हैं, बावजूद इसके डील पर साइन होना अभी बाकी है।
ट्रम्प टैरिफ घटाकर 20 फीसदी करेंगे
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का मानना है कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द ही साइन हो जाएगी और टैरिफ भी शायद घटकर 20 परसेंट के करीब आ जाएगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसी साल अगस्त में भारत पर टैरिफ को दोगुना बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। जिसमें 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदे जाने पर पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया है।
भारत की GDP को लेकर नोमुरा ने क्या कहा
भारत ने चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) में 8.2 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ दर्ज किया है जो जून तिमाही में 7.8 फीसदी के मुकाबले अधिक है। इस संबंध में नोमुरा ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी का परफॉर्मेंस पहले से बेहतर रहा है।

नोमुरा ने कहा कि ग्रोथ धीमी हुई है, लेकिन 2026 में भारत अभी भी दूसरी बड़ी इकॉनमी के मुकाबले अच्छा है। इसके साथ उन्होंने अपनी रिपोर्ट में FY26 के GDP ग्रोथ के अनुमान को पहले के 7.0 परसेंट से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया है। प्राइवेट कंजम्पशन GDP का लगभग 61% है, और ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह ओवरऑल डिमांड का मुख्य आधार बना रहेगा।
GST कलेक्शन, ई-वे बिल, टोल मूवमेंट और POS ट्रांजैक्शन जैसे इंडिकेटर मजबूती और हल्की नरमी का मिक्स दिखाते हैं, लेकिन ओवरऑल एक्टिविटी स्थिर बनी हुई है।
नोमुरा ने रेपो रेट घटने की जताई उम्मीद
5 दिसंबर को होने वाली RBI की MPC मीटिंग से पहले रेपो रेट घटाए जाने को लेकर ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने उम्मीद जताई है। नोमुरा का कहना है जीडीपी ग्रोथ के मजबूत आंकड़ों के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन उनको उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
