नयी दिल्ली। मौजूदा समय में कई कंपनियों के ऐसे ढेरों ब्रॉडबैंड प्लान में जिनमें आपको अनलिमिटेड बेनेफिट के साथ फाइबर के जरिए से हाई स्पीड डेटा मिल जाएगा। आपको एक लिमिट तक डाई स्पीड डेटा का बेनेफिट और फिर सभी प्लानों में कम स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता रहेगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बीएसएनएल, एयरटेल, जियो के अलावा एक्ट फाइबरनेट और हैथवे के 100 एमबीपीएस स्पीड देने वाली टॉप ब्रॉडबैंड सालाना प्लान के बारे में। इन प्लानों में आपको पूरे साल भर तक 100 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा बेनेफिट मिलेगा। इस समय ये प्लान उन लोगों के काफी काम आ सकते हैं, जो घरों से काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन शानदार प्लान के बारे में।
बीएसएनएल के 100 एमबीपीएस वाले प्लान
बीएसएनएल के पास रिटेल ग्राहकों के लिए शानदार 100 एमबीपीएस वाले प्लान हैं। बीएसएनएल का 100 एमबीपीएस वाला बेसिक प्लान 15,324 रुपये का है। इसमें आपको हर महीने 750 जीबी डेटा 100 एमबीपीएस की स्पीड पर मिलेगा। हर महीने 750 जीबी के बाद भी आपको 2 एमबी की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। दूसरा बीएसएनएल सालाना ब्रॉडबैंड प्लान 100Mbps स्पीड पर आपको हर महीने 800 जीबी तक डेटा प्रदान करेगा। इसी तरह के बीएसएनएल के प्लान 1100 जीबी और 1400 जीबी तक के हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 20,388 रुपये और 23,988 रुपये की है। इन सभी प्लान में कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
एयरटेल के 100 एमबीपीएस वाले प्लान
एयरटेल के पास 100 एमबीपीएस वाले कई प्लान हैं, जो 799 रुपये मासिक से शुरू होते हैं। इस प्लान में आपको 150 जीबी तक हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। आप एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान को अतिरिक्त 299 रुपये के साथ अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा में अपग्रेड कर सकते हैं। ब्रॉडबैंड पैकेज के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा भी एयरटेल के कई लंबी अवधि वाले 100 एमबीपीएस के प्लान हैं।
रिलायंस जियो के 100 एमबीपीएस वाले प्लान
रिलायंस जियो के अलग-अलग FUP लिमिट के साथ दो 100 एमबीपीएस वार्षिक प्लान है। इनमें एक है 8,388 रुपये का, जिसमें हर महीने 200 जीबी डेटा और छह महीने के लिए हर महीने 50 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। दूसरी है 10,188 रुपये का सालाना प्लान, जिसमें हर महीने 400 जीबी डेटा और छह महीने तक हर महीने 200 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। इसके अलावा रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड प्लान में मुफ्त वॉयस कॉल, ओटीटी ऐप, टीवी वीडियो कॉलिंग और गेमिंग बेनेफिट मिलते हैं।
एक्ट फाइबरनेट के 100 एमबीपीएस वाले प्लान
एक्ट फाइबरनेट अपने एक्ट ब्लेज प्लान के तहत 999 प्रति महीने में 500 जीबी डेटा देती है। इस कंपनी का 100 एमबीपीएस वाला सालाना प्लान 11988 रुपये का है। इसमें आपको तीन महीनों तक फ्री इंटरनेट, मुफ्त इंस्टॉलेशन और फ्री राउटर मिलता है। ये कंपनी 12 महीनों का चार्ज एडवांस में लेती है। कंपनी के पास 1500 जीबी अतिरिक्त डेटा तक के एड ऑन प्लान, मुफ्त इंस्टॉलेशन और नेटफ्लिक्स पर 50 रुपये के कैशबैक के प्लान हैं।
हैथवे के 100 एमबीपीएस वाले प्लान
हैथवे के 100 एमबीपीएस वाला मासिक प्लान 949 रुपये से शुरू है। इसका 100 एमबीपीएस वाला सालाना प्लान 11388 रुपये का है, जिसमें एफयूपी लिमिट 1000 जीबी होगी। इसके आपको 5 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस कंपनी के अलग अलग शहरों के लिए विभिन्न प्लान हैं। बेंगलुरु में 1000GB की एफयूपी के साथ 150 एमबीपीएस की वाला प्लान 10,188 रुपये का है, जबकि दिल्ली में 100Mbps वाला वार्षिक प्लान 12,299 रुपये का है। इसमें हर महीने की लिमिट एफयूपी 130 जीबी है।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications