नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकाडाउन के बाद इंटरनेट डेटा की जरूरत और खपत दोनों में काफी बढ़ोतरी हुई। घर से काम करने वालों के साथ-साथ घर पर एंटरटेनमेंट की व्यवस्था के लिए इंटरनेट शानदार ऑप्शन रहा है। कंपनियों की तरफ से वर्क फ्रॉम होम की शुरुआत करने के साथ ही टेलीकॉम कंपनियों ने ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत एक से एक बेहतर प्लान पेश कर दिए थे। ऐसा नहीं है कि लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म हो गया है या लोग वर्क फ्रॉम होम नहीं कर रहे। इन दोनों ही बातों के चलते ब्रॉडबैंड इंटरनेट बेस्ट ऑप्शन है। यहां हम आपको 3 अलग-अलग कंपनियों के 1000 रु से कम खर्च वाले ब्रॉडबैंड प्लान्स की जानकारी देंगे, जो आपके एंटरटेनमेंट और घर से काम करने के लिए एक दम फिट हैं।
एयरटेल का बेस्ट प्लान
Airtel Xstream Fiber भारत में सबसे लोकप्रिय FTTH सेवाओं में से एक बन गई है। एयरटेल अपनी फाइबर कनेक्शन सेवाओं का विस्तार करने में बहुत तेज भी है। सस्ते और किफायती ब्रॉडबैंड चाहने वालों के लिए एयरटेल का 1000 रु से कम दाम वाला प्लान बेस्ट रहेगा। एयरटेल के प्लान की कीमत 999 रु है। एयरटेल के इस प्लान में आपको 200 एमबीपीएस की स्पीड पर 300 जीबी डेटा मिलेगा। खास बात ये है कि डेटा के अलावा आपको अमेजन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम और जी5 प्रीमियम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। एयरटेल अपने इस प्लान में कॉलिंग बेनेफिट भी देती है। आपको हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
बीएसएनएल के 2 दमदार प्लान्स
बीएसएनएल के पास आपके लिए इस कैटेगरी में 2 प्लान्स हैं। बीएसएनएल का बीबी होम कॉम्बो यूएलडी 900 प्लान 900 रुपये मासिक में मिलता है। बीएसएनएल के इस ब्रॉडबैंड प्लान में आपको रोज 10 एमबीपीएस की स्पीड पर 15 जीबी डेटा मिलेगा। 15 जीबी डेटा खत्म होने के बाद आपकी डेट स्पीड 2 एमबीपीएस कर दी जाएगी। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग वाला लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलेगा। बीएसएनएल के भारत फाइबर सुपरस्टार 500 प्लान की कीमत 949 रुपये है। इस प्लान में महीने के लिए 50 एमबीपीएस की स्पीड पर 500 जीबी डेटा मिलता है। 500 जीबी डेटा के बाद आपकी इंटरनेट स्पीड 2 एमबीपीएस तक घट जाएगी। बीएसएनएल के इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाली लैंडलाइन सुविधा भी मिलेगी।
एक्ट फाइबरनेट के शानदार प्लान्स
इंटरनेट सर्विस के मामले में एक्ट फाइबरनेट बहुत तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। कंपनी के एक्ट रैपिड प्लस के मंथली ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 985 रु है। इस प्लान में आपको पूरे महीने के लिए 350 जीबी डेटा मिलेगा। इतना डेटा समाप्त होने पर भी आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते रह सकते हैं। मगर तब आपकी डेटा स्पीड 512 केबीपीएस तक कम कर दी जाएगी। इस प्लान में कोई अन्य बेनेफिट शामिल नहीं हैं। एक्ट का एक और ऐसा ही प्लान है, जिसे एक्ट स्विफ्ट कहा जाता है। इसमें 200 जीबी मासिक डेटा मिलता है और वोभी 40 एमबीपीएस की स्पीड पर। अगर आपकी डेटा लिमिट खत्म हो जाए तो भी आपको 512 केबीपीएस पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान की कीमत 710 रुपये है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
