नई दिल्ली, अप्रैल 21। दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को उद्योगपति गौतम अडानी के साथ मुलाकात की। यह बैठक अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके शांतिग्राम में अडानी समूह के वैश्विक मुख्यालय में हुई। अडानी ने बाद में ट्वीट किया कि अडानी मुख्यालय में बोरिस जॉनसन गुजरात का दौरा करने वाले पहले यूके पीएम की मेजबानी करने के लिए सम्मानित हूं। अडानी ने अक्षय ऊर्जा, ग्रीन एच2 और नई ऊर्जा पर ध्यान देने के साथ जलवायु और स्थिरता एजेंडा का समर्थन करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा कि रक्षा और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज के सह-निर्माण के लिए यूके की कंपनियों के साथ भी काम करेंगे।

किन क्षेत्रों पर हुई बात
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा है कि अडानी और जॉनसन ने एनर्जी ट्रांजिशन, जलवायु कार्रवाई, एयरोस्पेस और रक्षा सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। भारत अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2030 तक 300 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए तैयार है। रक्षा क्षेत्र में सहयोग अडानी और जॉनसन के बीच बैठक के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा।
फोकस में आत्मानिर्भर भारत
दोनों के बीच चर्चा इस बात पर भी हुई कि अडानी समूह और ब्रिटिश कंपनियां आत्मानिर्भर भारत अभियन के तहत एयरोस्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजीज को को-डिजाइन और डेवलप करने के लिए कैसे सहयोग कर सकती हैं। अडानी ने शेवनिंग स्कॉलरशिप के माध्यम से युवा भारतीयों के लिए एक अकादमिक सुविधा कार्यक्रम की भी घोषणा की, जो यूके सरकार द्वारा दी जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कॉलरशिप में से एक है। अडानी ने 28 जून को लंदन में होने वाले भारत-यूके जलवायु विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। अडानी समूह के अध्यक्ष ने पिछले साल अक्टूबर में लंदन में वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में जॉनसन से मुलाकात की थी, जहां दोनों ने स्वच्छ ऊर्जा (क्लीन एनर्जी) के लिए चल रहे ट्रांजिशन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
